जेल से बाहर आए अल्लू अर्जुन, बड़ी कानूनी लड़ाई की तैयारी में एक्टर
सुपरस्टार अल्लू अर्जु जेल से बाहर आ गए हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें संध्या थिएटर मामले में जमानत दे दी है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह अल्लू अर्जुन हैदराबाद की सेंट्रल जेल से बाहर आएंगे। अडिशनल डिप्टी कमिश्नर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अल्लू अर्जुन शनिवार की सुबह जेल से रिहा हो जाएंगे। इससे पहले निचली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
संध्या थिएटर मैनेजमेंट के वकील करम कोमीरेड्डी ने भी अल्लू अर्जुन को अग्रिम जमानत मिलने पुष्टि की है। बता दें कि 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में अपनी फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग देखने के लिए गए थे, इस दौरान यहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई जबकि उनका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया था।

जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबिली हिल्स स्थित अपने घर पहुंचे। बता दें कि कि तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 50 हजार के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दी थी।
अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा कि इन लोगों हाई कोर्ट के आदेश कॉपी मिल गई ,बावजूद इसके अल्लू को रिहा नहीं किया गया। उन्हें गैरकानूनी तरीके से जेल में रखा गया, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे,फिलहाल वह रिलीज हो गए हैं।
सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त ने मीडिया में प्रसारित एक पत्र के बारे में एक बयान जारी किया। पत्र में फिल्म की रिलीज के कारण 4 और 5 दिसंबर के लिए पुलिस बंदोबस्त का अनुरोध किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि उन्हें मशहूर हस्तियों या राजनीतिक हस्तियों से जुड़े कार्यक्रमों के लिए ऐसे कई अनुरोध प्राप्त होते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण सुरक्षा प्रदान करना हमेशा संभव नहीं होता है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। उन्होंने उन पर क्रिएटिव इंडस्ट्री का अनादर करने और गिरफ़्तारी को पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय अधिकारियों की खराब व्यवस्था के कारण हुई। उन्होंने तेलंगाना सरकार से फ़िल्मी हस्तियों को निशाना बनाने के बजाय ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की बात कही। आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications