Allu Arjun फिर होने वाले हैं गिरफ्तार? एक्टर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें क्या है वजह
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन भले ही हाई कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर बाहर आ गए हों, लेकिन उनके लिए मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता को जल्द ही फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है।
दरअसल, 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन फिर से मुश्किल में पड़ सकते हैं। एक्टर को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक फैन की जान चली गई और उसका बेटा घायल हो गया था। सीएनएन न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना पुलिस अधिकारियों ने उच्चतम न्यायालय में अल्लू अर्जुन की जमानत के खिलाफ याचिका दायर करने का विचार किया है।

पुलिस अधिकारी ने अल्लू अर्जुन की जमानत को चुनौती देने की योजना बना रहे हैं, और वह जल्द ही इस मामले की कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। जिसमें संध्या थिएटर के बाहर हुई महिला रेवती की मौत हो गई थी। वहीं उसका बेटा फिलहाल अस्पताल में एडमिट है।
अल्लू अर्जुन को क्यों गिरफ्तार किया गया था?
तेलंगाना पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ से जुड़ी थी। इस भगदड़ में एक फैन रेवती की जान चली गई थी, और उनका 9 वर्षीय बेटा घायल हो गया था। अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन उन्हें 50,000 रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड पर 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिल गई। उन्होंने एक रात जेल में बिताई और अगले दिन सुबह रिहा हो गए।
रिहा होने के बाद, अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर मृतक महिला के बेटे श्री तेज़ के बारे में लिखा। उन्होंने कहा, "मैं युवा श्री तेज़ के बारे में गहरी चिंता महसूस करता हूं, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद लगातार मेडिकल देखभाल में है। कानूनी प्रक्रिया के चलते, मुझे इस समय उनके और उनके परिवार से मिलने के लिए सलाह दी गई है। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और मैं उनके चिकित्सा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और जल्द ही उनसे और उनके परिवार से मिलने का इंतजार करता हूं।"
ये भी पढ़ें: जेल से लौटने के बाद Allu Arjun पर क्यों भड़के फैंस? सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास, आखिर क्या है माजरा












Click it and Unblock the Notifications