Video: अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा का हुआ ऐसा हाल, पिता को देख फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे

Allu Arjun Wife and Kids Video: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।

अल्लू अर्जुन को किया गया था गिरफ्तार
अल्लू अर्जुन को गत 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत और 2 लोगों की गंभीर हालत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर चल रहा था जहां पर अचानक ही मूवी के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंच गए थे।

Allu Arjun Wife

हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची थी भगदड़
अल्लू अर्जुन को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी और ऐसे में थिएटर के अंदर ही भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत महिला के पति ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

रातभर जेल में रहे थे अल्लू अर्जुन
हालांकि अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं रातभर जेल में रहने के बाद 14 दिसंबर 2024 की सुबह अल्लू अर्जुन अपने घर पहुंचे हैं। जब वह अपने घर पहुंचे तो पत्नी स्नेहा रेड्डी आंसू नहीं रोक पाईं और पति को देखते ही उनसे लिपटकर रोने लगीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक्टर के दोनों बच्चे भी पापा को देखकर उनका हाथ खींचने लगें और फूट फूटकर रोने लगें।

अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किए जाने के बाद पहले लोअर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 50 हजार के मुचलके पर 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। लेकिन एक्टर की परेशानी अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

अल्लू अर्जुन को देख इमोशनल हुईं पत्नी
अल्लू अर्जुन को गत 13 दिसंबर 2024 की सुबह उनके घर से अरेस्ट किया गया था। जब उन्हें पुलिस ले जा रही थी तो उस समय भी एक्टर अपनी पत्नी को कुछ समझा रहे थे। हालांकि इस घटना के बाद स्नेहा पूरी तरह से टूट गई थीं। अब जैसे ही उन्हें जमानत मिली और वो अपने घर पहुंचे तो एक्टर की पत्नी स्नेहा पति को देख बहुत खुश हो गईं और उन्हें गले लगा लिया।

अल्लू अर्जुन का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मौके पर स्नेहा इमोशनल हो गई थीं और फूट फूटकर रोने लगी थीं। साथ में उनका बेटा भी दिखाई दिया जो पापा को देखकर रो रहा था। जैसे ही अल्लू अर्जुन अपनी कार से बाहर निकले, उनके परिवार के सदस्य उनकी ओर दौड़ पड़े।

फूट फूटकर रोने लगीं पत्नी स्नेहा
पीटीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी उन्हें गले लगाते हुए भावुक होती दिख रही हैं। स्नेहा ने अपने पति के माथे पर किस भी किया। वहीं उनका बेटा अयान उनकी ओर दौड़ पड़ता है और बाद में एक्टर को अपनी बेटी अरहा को गोद में उठाकर गले लगाते देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+