Pushpa 2 trailer: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगा जबरदस्त एक्शन

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने इस ट्रेलर को पटना में एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया है। मेकर्स ने इस इवेंट में अल्लू के फैंस को भी एंट्री दी। जहां फैंस ने अपने स्टार को देखा। इस इवेंट में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और सेंसेशनल ब्यूटी रश्मिका मंदाना ने अपनी मौजूदगी से सबका दिल जीत लिया।

पटना, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, में इस लॉन्च का आयोजन इसे और भी खास बना देता है। यह कोई आम ट्रेलर रिलीज नहीं थी, बल्कि यह शहर में पहला इतना बड़ा इवेंट था, जिसने पटना को सेलिब्रेशन का हब बना दिया है। सड़कों पर होर्डिंग्स का जलवा था, और माहौल में गजब का उत्साह था, वहां बिहार और आस-पास के राज्यों से फैंस अपने आइडल और ट्रेलर को देखने के लिए जुटे हुए थे।

Allu Arjun starrer Pushpa 2 The Rule Grand trailer released in Patna

अल्लू की फिल्म का ये ट्रेलर धमाकेदार एक्शन से भरा हुआ है। इसमें रश्मिका मंदन्ना और फहाद फासिल भी हैं। इस बार फिल्म में अल्लू का एक अलग रूप देखने को मिला है। वहीं, रश्मिका और अल्लू की केमेस्ट्री भी अच्छी लग रही है। पुष्पा का ट्रेलर एक तरह से मास ट्रेलर है। फहाद का विलन अवतार भी उनके ऊपर जम रहा है।

5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पुष्पा 2 द रूल का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर सुकुमार ने किया है और इसका निर्माण मइथ्री मूवी मेकर्स ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+