अल्लू अर्जुन ने 'जवान' देखने के बाद शाहरुख खान के लिए कह दी ये बड़ी बात, बोले- हमने आपके लिए प्रार्थना की थी
Allu Arjun On Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आम लोगों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक को ये मूवी काफी पसंद आ रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सेलेब्स भी इस मूवी को लेकर अपने रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की तारीफ के पुल बांधे हैं।
अल्लू अर्जुन ने 'जवान' के लिए कही ये बड़ी बात
खबर है कि साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन ने एटली की फिल्म 'जवान' की जमकर तारीफ की है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान के साथ-साथ मूवी की पूरी स्टारकास्ट को बधाई दी है और उनकी एक्टिंग की प्रशंसा भी की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के लिए प्रार्थना भी की गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड सेलेब्स जैसे मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन ने भी फिल्म 'जवान' की जमकर तारीफ की है। वहीं साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू ने भी 'जवान' को बहुत ही शानदार फिल्म कहा था।

अल्लू अर्जुन ने फिल्म की स्टारकास्ट को दी बधाई
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आए हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाया है। फिल्म के सभी किरदारों की जमकर तारीफ की जा रही है। इसी कड़ी में साउथ के फेमस स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'जवान' की स्टारकास्ट को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
अल्लू अर्जुन ने की शाहरुख खान की तारीफ
अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'जवान' को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- इस शानदार ब्लॉकबस्टर के लिए 'जवान' की पूरी टीम को बधाई। 'जवान' के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, टैक्निशियन, क्रू मेंबर्स और पूरी स्टारकास्ट को बधाई। शाहरुख खान के मैसिव अवतार ने अपने स्वैग से पूरे देश-विदेश पर अपना जादू चला दिया है। आपके लिए सच में बहुत खुश हूं सर। हमने आपके लिए ये प्रार्थना की थी।
विजय सेतुपति के लिए कही ये बात
अल्लू अर्जुन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है- विजय सेतुपति हमेशा की तरह अपने रोल में शानदार नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादिकोण की एलिगेंट, इंपैक्टफुल उपस्थिति दिल को खुश कर देती है। वहीं नयनतारा ने नेशनल स्केल पर खुद को चमकाया है। अनिरुद्ध पूरा देश आपका म्यूजिक लूप पर सुन रहा है। एटली, इतने अच्छे विचार वाली कर्मिशियल फिल्म देकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचकर हम सभी को गर्वित महसूस कराने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
'जवान' ने 6 दिन में कमाए 600 करोड़
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के साथ साथ साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली, बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, एक्टर अनुपम खेर, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी शाहरुख खान की 'जवान' की तारीफ की है और बॉक्स ऑफिस पर इसके धमाल मचाने को लेकर बधाई भी दी है। भारत में इस फिल्म ने 7 दिन में 368.38 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ये फिल्म तमिल और तेलुगू में भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं 'जवान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications