Pushpa 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ेगी रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंस से किया इतना कलेक्शन
Pushpa 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
5 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। साल 2024 में ये फिल्म बंपर कमाई करने के लिए तैयार है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू हुई और महज तीन दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पुष्पा 2 के लिए अब तक लगभग 7 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म 2D, 3D, IMAX और 4DX में रिलीज़ होगी। टिकटों की संख्या में भी हिंदी संस्करण ने 3,40,892 टिकटें बिकने के साथ एक बड़ा आंकड़ा हासिल किया है। जबकि तेलुगु का आंकड़ा 2,73,519 है। यह साल 2024 में भारतीय सिनेमा का नया इतिहास रचने वाली है।
पुष्पा 2 की टिकटें साउथ में काफी ज्यादा संख्य़ा में बिक रही है। दिलचस्प बात यह है कि Kalki 2989 AD, जो इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है, ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 61 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 95.3 करोड़ रुपये कमाए, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुष्पा 2: द रूल पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है। खास बात यह है कि 4 दिसंबर को प्रीमियर शो के लिए तेलंगाना सरकार ने टिकटों की कीमत बढ़ाने की अनुमति दी है, जो फिल्म की शानदार ओपनिंग में मदद कर सकती है।
बता दें कि, फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना की दमदार कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया था। देखना होगा कि पहले दिन फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर पाएगी।
ये भी पढ़ें: Pushpa 2: सिर्फ 85 में देखें 'पुष्पा 2', दिल्ली में इस जगह मिलेंगे सबसे सस्ते टिकट, आज ही कर लें बुक












Click it and Unblock the Notifications