'मैं थिएटर के अंदर था, दुर्घटना बाहर हुई', अल्लू अर्जुन ने भगदड़ केस पर साधी चुप्पी, सवालों को किया अनदेखा

Allu Arjun Press Conference: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिसंबर सुबह चंचलगुडा जेल से एक रात बाद रिहा कर दिया गया है। उन्हें 13 दिसंबर को उनकी फिल्म 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन को जेल में एक रात बितानी पड़ी।

गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन का मेडिकल टेस्ट कराया गया और उसे निचली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। इसके बाद उसे चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। इधर, 50,000 रुपए के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद, कागजी कार्रवाई में देरी के चलते अल्लू अर्जुन को रात जेल में ही गुजारनी पड़ी। जेल से निकलते ही अल्लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Allu Arjun held a press conference after coming out of jail sandhya theatre stampede case in hyderabad

मैं 20 साल से संध्या थिएटर जा रहा हूं
अल्लू अर्जुन ने कहा, ''हमें परिवार के लिए बेहद दुख है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी हर संभव मदद करने के लिए वहां मौजूद रहूंगा। मैं अपने परिवार के साथ थिएटर के अंदर मूवी देख रहा था और दुर्घटना बाहर हुई। इसका मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ था। मैं पिछले 20 सालों से उसी थिएटर में जा रहा हूं, और मैं उसी जगह 30 से ज्यादा बार जा चुका हूं। इससे पहले कभी इस तरह की दुर्घटना नहीं हुई है। मुझे केस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए, मुझे अपनी टिप्पणी सुरक्षित रखनी चाहिए क्योंकि मैं ऐसा कुछ नहीं कहना चाहता जिससे मामले से छेड़छाड़ हो....क्यों कि केस की जांच चल रही है और मैं पूरा सहयोग करूंगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+