शहनाज गिल से कॉपी किया अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के हाथ वाले सिग्नेचर स्टेप! वीडियो खुद दे रहा गवाही, देखें

मुंबई, 05 फरवरी: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' देश ही बल्कि विदेशों में भी हिट साबित हुई है। इस फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन रातों-रातों पूरे देश में छा गए। आज पूरे भारत में अल्लू अर्जुन के करोड़ों चाहने वाले हैं। फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू की एक्टिंग देखकर लोग उनके दीवाने हो गए। खासकर उनका हैंड सिग्नेचर स्टाइल, जिसको करने के बाद जब वो बोलते कि 'झुकेगा नहीं' सबसे ज्यादा पसंदीदा बना हुआ है। लाखों रिल्स इस स्टाइल पर बन चुके हैं, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने भी एक्ट किया है। लेकिन अब इसी के जुड़ी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा में शहनाज गिल के हाथ के इशारे को कॉपी किया था?

अल्लू अर्जुन ने किया शहनाज को कॉपी!

अल्लू अर्जुन ने किया शहनाज को कॉपी!

दरअसल, सोशल मीडिया पर बिग बॉस के 13वें सीजन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल हूबहू 'पुष्पा' फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन की तरह हैंड सिग्नेचर करती हुईं दिखाई दे रही है। वीडियो को देखने के बाद आपको भी एहसास होगा कि शहनाज ठीक उसी तरह सिग्नेचर मूव को कर रही है, जैसे कि फिल्म में अल्लू अर्जुन ने किया था।

शहनाज गिल का वीडियो वायरल

शहनाज गिल का वीडियो वायरल

अगर आपने फिल्म या उसका ट्रेलर देखा होगा तो बिल्कुल आपको याद होगा कि 'पुष्पा' में एक्टर विलेन को पिटते वक्त, कड़े फैसले लेने या दमदार डॉयलॉग बोलने के दौरान अपने हाथ को ठोढ़ी के नीचे से लाते हुए कहते थे कि 'मैं झुकेगा नहीं'। अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शहनाज गिल बिग बॉस के घर पर खड़ी हुई हैं और उनके सामने कोई बैठा है और वो बिल्कुल वैसे ही एक्टर करतीं हुई दिखाईं दे रही हैं।

बिग बॉस सीजन 13 का है वायरल वीडियो

बिग बॉस सीजन 13 का है वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस 13सीजन के दौरान ठीक उसी सिग्नेचर मूव को शहनाज गिल खींचती हुई दिखाई दे रही हैं, जो अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा' में की थी। इस वीडियो ने अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक शक पैदा कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि अल्लू अर्जुन का सिग्नेचर मूव शहनाज गिल से इंस्पायर था।

देखिए वायरल वीडियो

देखिए वायरल वीडियो

sidnaaz_jellybean नाम के एक पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'पुष्पा' का वो स्टेप 2019 में शहनाज गिल की तरफ से खोजा गया था। वहीं अब तक इस वीडियो पर 83 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं शहनाज की फैंस भी जबरदस्त तरीके से कमेंट सेक्सन में रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'उन्होंने कॉपी की शहनाज'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+