ये एक्टर एक फिल्म के लिए चार्ज करता है 300 करोड़, शाहरुख-सलमान को भी छोड़ा पीछे, कौन है सबसे महंगा स्टार?

Allu Arjun: बड़े बजट वाली कई बॉलीवुड फिल्में जैसे बड़े मियां छोटे मियां और 'इंडियन 2' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि एक फिल्म के लिए 300 करोड़ चार्ज करता है।

हम शाहरुख खान, सलमान खान या फिर अक्षय कुमार की बात नहीं कर रहे हैं। अगर आप अब भी कंफ्यूज हो रहे हैं तो ये और कोई नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैं। जो कि अपनी आने वाले फिल्म पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ फीस वसूल रहे हैं। इसी के साथ अल्लू अर्जुन भारत के सबसे महंगा अभिनेता बन गए हैं।

Allu Arjun

हाल ही में ट्रैक टॉलीवुड में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन पुष्पा सीक्वल के लिए ₹300 करोड़ चार्ज कर रहे हैं, जिससे वह भारत के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं। उन्होंने थलपती विजय को पीछे छोड़ दिया है, जो अपनी फिल्म थलपती 69 के लिए ₹275 करोड़ ले रहे हैं। यह फिल्म विजय का करियर का आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि वह इसके बाद राजनीति में पूरी तरह से आ जाएंगे।

पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमें रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अपनी-अपनी भूमिकाओं में फिर से फैंस को एंटरटेन करने वाली हैं। रश्मिका 'श्रीवल्ली' के रूप में और फहद 'भंवर सिंह शेखावत' के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में समांथा रुथ प्रभु की जगह श्रीलीला एक नए आइटम नंबर में दिखाई देंगी।

अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक 460 करोड़ रुपये उनकी कुल संपत्ति है। इसके अलावा वह काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। अल्लू अर्जुन के पास प्राइवेट जेट, एक शानदार बंगला, कई प्रॉपर्टीज और कई महंगी कारें हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा वह बिजनेस भी करते हैं जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। खैर अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार है। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+