Bigg Boss 19: दो कंटेस्टेंट की गलती की सजा मिली सभी घरवालों को, नॉमिनेशन जान उड़ जाएंगे होश
'बिग बॉस 19' के घर में इस हफ्ते एक जबरदस्त मोड़ आया है। जिसने सभी कंटेस्टेंट्स को हिला कर रख दिया। पहले घर में डबल एविक्शन हुआ और अब तीन को छोड़कर बाकी सभी सदस्य एविक्शन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। यह फैसला बिग बॉस ने घरवालों की एक बड़ी गलती की सज़ा के रूप में लिया है, जिससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है।

सिर्फ तीन कंटेस्टेंट्स सुरक्षित
इस हफ्ते अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और कप्तान मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी सभी सदस्य नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं। नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, नीलम गिरि, शहबाज बदेशा, मालती चाहर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट शामिल हैं। यानी, अगला 'वीकेंड का वार' किसी एक के लिए बेहद मुश्किल साबित हो सकता है।
बिग बॉस का गुस्सा और घरवालों की गलती
यह सामूहिक नॉमिनेशन दरअसल उस घटना के बाद हुआ, जब अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने बिना माइक लगाए बातचीत की। सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में अभिषेक की पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल के वाइल्ड कार्ड एंट्री के संकेत दिए थे, जिसके बाद अभिषेक और अशनूर ने एकांत में पूल के पास चर्चा की। बिग बॉस ने दोनों को कई बार टोकने के बावजूद माइक पहनने की अनदेखी की, और बाकी घरवालों ने भी उन्हें नहीं रोका। इस सामूहिक गलती पर बिग बॉस ने सभी को जिम्मेदार ठहराया।
बिग बॉस की सज़ा और घर में तनाव
घरवालों से पूछा गया कि क्या सिर्फ अभिषेक और अशनूर को नॉमिनेट किया जाए, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। कप्तान मृदुल तिवारी ने दोनों को "एक और मौका" देने की बात कही, जिससे बिग बॉस नाराज़ हो गए। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने तीन को छोड़ बाकी सभी को नॉमिनेट कर दिया और साथ ही घर का 60% राशन भी काट दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सज़ा के बाद घर के रिश्ते कैसे बदलते हैं और कौन इस दबाव में टूटता है।












Click it and Unblock the Notifications