All eyes on POK लिख मुसीबत में फंसे एल्विश यादव! क्यों मिलने लगी जान से मारने की धमकी?

Elvish Yadav: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से लोग इजराइल के गाजा के शहर रफा पर किए हमले की निंदा कर रहे हैं। आम से लेकर सेलेब्स तक रफा को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर ऑल आइज ऑन रफा चला रहे हैं। जहां सभी लोग रफा को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव ने पीओके को लेकर पोस्ट किया।

एल्विश ने सोशल मीडिया पर पीओके के सपोर्ट में पोस्ट किया। दरअसल एल्विश यादव ने ऑल आईज ऑन रफा को एडिट कर ऑल आईज ऑन पीओके लिखा। इसके साथ ही एल्विश ने कहा कि मैं किसी भी धर्म के लोगों की हत्या की निंदा करता हूं, फिर भी मेरी नजर पीओके पर है।

Elvish Yadav

बताते चलें कि पोस्ट शेयर करने के बाद कई लोग एल्विश को सपोर्ट कर रहे हैं तो कई ट्रोल। इतना ही नहीं इस पोस्ट के बाद एल्विश को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं। एल्विश ने इन मैसेज के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए लिखा कि जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। मतलब कुछ तो बात है, जिसकी मिर्ची लग गई इनको।

एल्विश ने जो मैसेज शेयर किये हैं उनमें लिखा है कि तुझे क्या लगता है कि रफा की जगह पीओके लिखेगा तो कूल बन जाएगा। एक और ने लिखा कि कुर्बानी आ रही है। एल्विश यादव अकसर सुर्खियों में रहते हैं। बीते महीनों उन्हें स्नेक वेनम के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मगर इसके कुछ ही समय के बाद एल्विश को बेल भी मिल गई। रेव पार्टी में एल्विश पर सांप के जहर को सप्लाई करने का आरोप था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+