Alka Yagnik Luv Story: रेलवे स्टेशन पर दोस्ती, 23 की उम्र में लवमैरिज,फि‍र भी 28Yr पत‍ि से रहीं अलग, जानें वजह

Alka Yagnik Love Story: 90 के दशक के सिंगर्स में मशहूर अलका याग्निक की हालत इन द‍िनों नासाज है। मखमली आवाज की मलिका अलका खतरनाक वायरल अटैक से जूझ रही हैं। ऐसे में अलका ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से दुआ की अरदास लगाई है।

गुजराती सिंगिंग परिवार से ताल्लुक रखने वाली अलका की लाइफ बेहद लैव‍िश रही है। उनकी लव स्टोरी के दिलचस्प किस्से अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर दोस्ती और फ‍िर महज 23 साल की उम्र में शादी। लव मैरिज करके भी 28 साल पत‍ि से अलग रहना और सामने आने पर प्‍यार जताना। कुछ ऐसा ही किसानों के पन्नों को पलटते हैं और आपको रूबरू कराते हैं...

alka yagnik love story

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 20 मार्च, 1966 को अलका का जन्म हुआ। गुजराती सिंगिंग परिवार से ताल्लुक रखने वाली अलका की मां शुभा याग्निक भी बेहतरीन क्लासिकल सिंगर थीं। अलका के सिंगिंग करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र में भजन गाने से हुई। धीरे-धीरे कारवां आगे बढ़ा और ह‍िंदी स‍िनेमा में 14 साल की उम्र में चांस म‍िला। अलका ने 'पायल की झंकार' गीत से फि‍ल्‍मी जगत में अपनी जगह बनाई। इसके बाद, जैसे कारवां ही साथ चल पड़ा हो। मखमली आवाज ऐसी क‍ि क्षण भर में दीवाना बना दे।

रेलवे स्टेशन पर हुई दोस्ती, बात शादी तक पहुंची
अलका की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही लव लाइफ भी बेहद दिलचस्प है। करियर के उफान के बीच अलका की 1986 में रेलवे स्टेशन पर शिलांग के एक बिजनेसमैन नीरज कपूर से हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय की बातचीत और मिलने-जुलने के बाद, करीब दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसी बीच अलका का गीत 'एक दो तीन' बॉलीवुड में काफी ह‍िट हो गया था। इस गाने ने किस्मत बदली और महज 23 साल की उम्र यानी 1989 में, अलका याग्निक और नीरज कपूर ने शादी कर ली।

क्यों 28 साल अलका पत‍ि से रहीं अलग?
दरअसल, नीरज कपूर का व्यवसाय शिलांग में था और अलका का करियर मुंबई में था। काम की वजह से 28 सालों से अलग-अलग रहते रहे। अलका का ज्यादातर वक्त मुंबई और नीरज का शिलांग में गुजरता है। लेकिन, दोनों वक्त निकालकर मिलते रहते हैं। अलका की एक 33 साल की बेटी सायशा कपूर भी है। जिसकी शादी 2019 में अमित देसाई से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+