Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में हुआ बड़ा उलट फेर, एलिस कौशिक हुईं घर से बेघर!
Bigg Boss 18 Eviction: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस भले ही टीआरपी में पीछे हो, लेकिन सुर्खियों में वो सबसे आगे बना हुआ है। इन दिनों घर के टाइम गॉड दिग्विजय राठी बन गए हैं। इसके बाद से घर में थोड़ा तनातनी का माहौल बन गया है। विवियन और अविनाश ने घर का काम करना बंद कर दिया है। क्योंकि विवियन के टाइम गॉड बनने के वक्त दिग्विजय ने कुछ ऐसा ही किया था।
वहीं, इस हफ्ते घरे से बाहर जाने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इसमें एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और विवियन डीसेना का नाम लिस्ट में शामिल है। लेकिन अब बिग बॉस को 24 घंटे फॉलो करने वाले कुछ ट्विटर अकाउंट ने इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट बाहर जाएगा उसका नाम अनाउंस कर दिया है।

सलमान होस्ट करेंगे वीकेंड का वॉर
बिग बॉस तक नाम के अकाउंट ने पोस्ट शेयर कर लिखा, एलिस कौशिक बिग बॉस 18 के घर बाहर हो गई हैं। हालांकि ये अभी तक फाइनल नहीं है। क्योंकि इस पर अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, वीकेंड का वॉर भी आने वाला है। इसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते हुए दिखाई देंगे। क्योंकि इस हफ्ते शो में बहुत कुछ हुआ है। रजत ने शिल्पा के ऊपर तुकबंदी करके काफी भला बुरा कहा है। ऐसे में ये भी देखना है कि सलमान की तरफ से रजत को क्या कहा जाता है।
टूट जाएगा चारों का ग्रुप
एलिस अगर घर से बाहर होती हैं तो उनका ग्रुप टूट जाएगा। दरअसल, शुरूआत से ही घर में चार लोगों, जिसमें एलिस, ईशा, अविनाश और विवियन का ग्रुप शामिल है। इन चारों की बॉन्डिंग भी काफी पक्की है। घर का हर सदस्य इनकी दोस्ती की मिसाल देता है। ख़ैर, अगर एलिस जाती हैं तो देखना होगा कि इनके ग्रुप पर क्या असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications