तो इस वजह से शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जा पाएंगे आलिया-रणबीर !, साउथ अफ्रीका में बिताएंगे पल
मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आलिया के चाचा, रॉबिन भट्ट ने पुष्टि की है कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अपनी शादी के बाद, कपल अपने दोस्तों, परिवारों और फिल्म इंडस्ट्री के सहयोगियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी करेंगे। कुछ दिनों पहले, IndiaToday.in ने बताया कि आलिया और रणबीर अपने हनीमून के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। हालांकि अब जानाकरी मिल रही है कि कपल अपने हनीमून को टाल सकते हैं।

फिल्म की शूटिंग के चलते हनीमून में होगी देरी
रणबीर और आलिया को अपने हनीमून में देरी इसलिए करनी होगी क्योंकि रणबीर को अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू करनी है। एक अंदरूनी सूत्र ने IndiaToday.in को बताया, "रणबीर 21 अप्रैल से मनाली में एनिमल की शूटिंग शुरू करेंगे। इसलिए वो शायद अपने हनीमूम प्लान को टाल सकते हैं।

साउथ अफ्रीका में मनाएंगे हनीमून
अपने हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बात करते हुए, एक सूत्र ने पहले खुलासा किया, "रणबीर और आलिया ने दक्षिण अफ्रीका में हनीमून का फैसला किया है। विदेश में नए साल का जश्न मनाने के बाद, जोड़े ने फिर से अफ्रीका में एक सफारी लेने की योजना बनाई है।"

करण जौहर सहित कई बड़े सेलिब्रिटी होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर और कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। आलिया और रणबीर अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे।

शादी के बाद ये फिल्म पहले होगी रिलीज
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, ब्रह्मास्त्र रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली रिलीज होगी। फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है और इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी हैं। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर, 2022 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications