Alia Bhatt लाडली राहा के साथ निकलीं घूमने, व्हाइट फ्रॉक में बेटी की दिखी क्यूट सी झलक, देखें वीडियो
Alia Bhatt Daughter Raha: बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले साल 2022 में पेरेंट्स बने थे। दोनों ने अपने घर बेटी का स्वागत किया था। कपल की बेटी बहुत जल्द पूरे एक साल की होने वाली है लेकिन दोनों उसे अक्सर लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अब तक अपनी बेटी राहा का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस उसकी एक झलक देखने के लिए काफी बेताब हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया लंबे समय अपनी बेटी के साथ घूमने बाहर निकलीं। ऐसे में नन्ही राहा की क्यूट सी झलक देखने को मिली।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, आलिया अपनी लाडली को गोद में लेकर गाड़ी में बैठती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान राहा का चेहरा पैपराजी ने अरनी वीडियो में हाइड किया था। लेकिन उसके आउटफिट की बात करें तो राहा दो चोटी और व्हाइट कलर की फ्रॉक में दिखाई दीं। जिसमें लाडो बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही थीं। बता दें कि, कपल ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वह राहा का चेहरा हाइड करके रखें।
सोशल मीडिया पर आलिया की लाडो का यह वीडियो देख फिलहाल फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। लोग कमेंट कर फोटो की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि, आलिया भट्ट ने अब तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। वह चाहती हैं कि फिलहाल उनकी लाडली लाइमलाइट से दूर रहें। हालांकि फैंस को इंतजार है कि आखिर कब कपल अपनी बेटी का चेहरा रिवील करेगा। खैर इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इसके बाद वह जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 भी है। वहीं रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में है। जो कि 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications