Mother's Day 2023: आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर, नई नवेली मां बनी इन अभिनेत्रियों के लिए स्पेशल है मदर्स डे
दुनियाभर में 14 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं जो कि इस साल पहली बार इस खास दिन को मनाएंगी।

Mothers Day 2023: मां और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। हर मां अपने बच्चे की सिर्फ मां नहीं बल्कि एक अच्छी दोस्त और बड़ी मार्गदर्शक होती है। आज के दिन यानी 14 मई को दुनिया में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
इन एक्ट्रेसेस के लिए स्पेशल है मदर्स डे
आम लोगों से लेकर बॉलीवुड तक सभी 14 मई को मदर्ड डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मदर्स डे जानते हैं कि बॉलीवुड की उन मां के बारे में जो इस साल पहली बार ये खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, सोनम कपूर जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस इस साल अपना पहला मदर्स डे एंजॉय कर रही हैं।
गौहर खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गौहर खान का है। जिन्होंने मदर्स डे से चार दिन पहले 10 मई को बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज फैंस को सोशल मीडिया पर दी। बेटे के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं।
बिपाशा बसू
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी को जन्म दिया था। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस पिछले साल मां बनीं थी। अब मां बनने के बाद एक्ट्रेस इस साल पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक साझा की थी।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। शादी के दो महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। बेटी के जन्म को 6 महीने हो चुके हैं और एक्ट्रेस इस साल पहली बार बेटी के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर इस साल पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी। एक्ट्रेस ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु को जन्म दिया था। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक साझा की थी। ऐसे में एक्ट्रेस का यह पहला मदर्स डे काफी खास होने वाला है।
देबिना बनर्जी
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी दो बार मां बन चुकी हैं। उन्होंने 11 नवंबर 2022 को देबिना ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। दो बेटियों को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications