Alia Bhatt: चुपके से तस्वीर क्लिक करने पर भड़कीं आलिया भट्ट, मुंबई पुलिस से की ये अपील

आलिया भट्ट के घर के भीतर की जिस तरह से फोटोग्राफर ने तस्वीर क्लिक की उसके बाद आलिया ने अपना अनुभव साझा किया है। आलिया ने कहा कि यह निजता का उल्लंघन है

alia bhatt

Alia Bhatt: फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मीडिया के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। अपने इंस्टाग्राम पेज पर आलिया भट्ट ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया कि कैसे उनकी निजता का हनन हुआ है। आलिया भट्ट अपनी आपबीती को साझा करते हुए मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की पोस्ट के बाद उन्हें तमाम फिल्मी हस्तियों और अलग-अलग क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिला है। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस घटना की निंद करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब इन लोगों ने ऐसी हरकत की है।

आलिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया वाकया

आलिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया वाकया

दरअसल आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमे उन्होंने एक तस्वीर को भी साझा किया है। इस नोट में आलिया भट्ट ने लिखा, क्या ये मजाक चल रहा है, मैं अपने घर में थी, दोपहर में बिल्कुल आराम से लिविंग रू में आराम कर रही थी, तभी मुझे लगा कि कोई मुझे देख रहा है। मैंने ऊपर देखा, वहां दो लोग मेरे पड़ोस की बिल्डिंग की छत से कैमरा से मेरी तस्वीर क्लिक कर रहे थे। आखिर किस दुनिया में यह सही हरकत है। यह पूरी तरह से किसी की निजता का उल्लंघन है। किसी भी चीज की एक सीमा होनी चाहिए, आप उसे लांघ नहीं सकते हैं, यह कहना बिल्कुल सही है कि आज सारी सीमाओं को लांघ दिया गया। आलिया भट्ट ने इस पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग किया है।

कई सेलेब्स आए समर्थन में

कई सेलेब्स आए समर्थन में

इससे पहले रणबीर और आलिया ने पापाराजी से निजता को लेकर अपील की थी और कहा था कि जब वह अपने बच्चे के साथ हो तो तस्वीर ना क्लिक करें। सोशल मीडिया पर जिस तरह से आलिया भट्ट ने यह पोस्ट अपनी स्टोरी पर शेयर की उसके बाद उनकी बहन शाहीन भट्ट और अर्जुन कपूर उनके समर्थन में आए। अर्जुन ने लिखा, यह बेहद शर्मनाक है, यह किसी भी सीमा का उल्लंघन है, अगर कोई महिला अपने घर में ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। फिर इससे कोई मतलब नहीं कि वह पब्लिक फिगर है या नहीं।

यह पूरी तरह से निजता का उल्लंघन

यह पूरी तरह से निजता का उल्लंघन

शाहीन भट्ट ने लिखा क्या यह सही है कि आप अपना जूम लेंस लोगों के घर में लगाएं, दूसरों की बिल्डिंग से, वो भी सिर्फ कंटेंट के लिए। बड़े हो जाओ, कैमरे के साथ, दूसरी तरफ छिपकर, इस तरह की फोटो लेना, जब महिला को पता भी नहीं हो, बिना उसकी इजाजत के बिल्कुल गलत है। वो भी उसके घर के भीतर की फोटो। यह पूरी तरह से निजता का उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+