आलिया ने किया प्यार का ऐलान, बोलीं- इसमें छिपाना क्या, बहुत चाहती हूं रणबीर को
मुंबई, 17 फरवरी: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में भी देखे जाते हैं। दोनों की शादी की चर्चा के बीच आलिया ने अपने रिलेशन पर बात की है। आलिया ने एकदम फिल्मी स्टाइल में कहा है कि वो रणबीर से प्यार करती हैं। इसको छुपाने में उनका कोई विश्वास नहीं है।
Recommended Video

रणबीर के साथ मैं काफी कंफर्टेबल हूं
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है। आलिया से जब इस पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है। मैं रिलेशनशिप में हूं। मुझे रणबीर से बहुत प्यार करती हूं और बहुत खुश हूं। आलिया ने कहा कि रणबीर एक ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं काफी कंफर्टेबल हूं।

प्यार किया तो डरना क्या
आलिया ने आगे कहा, मैं रिलेशनशिप में यकीन करती हूं। मैं इस मामले में थोड़ी अलग हूं, 'प्यार किया तो डरना क्या' टाइप। जिंदगी में में एक ऐसा वक्त आता है, जब आपको लगता है कि आपको इसके बारे में नहीं बोलना चाहिए। ऐसा नहीं है कि मैं अपने रिश्ते के पोस्टर शहर में लगा कर बता रही हूं लेकिन मेरे पास छिपाने के लिए भी कुछ नहीं है।

जल्दी ही कर सकते हैं शादी का ऐलान
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रणबीर-आलिया 2020 में शादी करना चाहते थे। तब कोरोना के चलते शादी टल गई। माना जा रहा है कि इस साल यानी 2022 में यह जोड़ी शादी की घोषणा करने वाली है।अगर सब कुछ ठीक रहा तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपनी शादी की तारीखों की घोषणा करेंगे। कपल शादी के बाद जिस घर में रहेगा, वो भी बनकर तैयार हो चुका है। बांद्रा के इस घर में साज-सज्जा का काम आखिरी दौर में है।












Click it and Unblock the Notifications