आलिया भट्ट ने ससुर ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर किया याद, फैमिली फोटो शेयर कर लिखा हमेशा....
आलिया भट्ट ने ससुर ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर किया याद, फैमिली फोटो शेयर कर लिखा हमेशा....
मुंबई, 30 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर और कपूर खाानदान के बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के बंधन में बंध कर ऋषि कपूर की अंतिमइच्छा पूरी की। इस कपल ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी की रस्म रणबीर के घर वास्तु में हुई। 30 अप्रैल को दिवंगत ऋषि कपूर को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उनकार परिवार और उनके फैंस याद कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने दिवंगत अभिनेता के लिए एक भावनात्मक पोस्ट भी साझा किया।

ऋषि कपूर से काफी क्लाेज थीं आलिया
बात अगर आलिया की जाए तो ऋषि कपूर जब जीवित थे उनके साथ बहुत समय गुजारती थीं।वहीं उनकी मौत के बाद रणबीर और नीतू कपूर के साथ आलिया को भी बड़ा सदमा लगा था। उस समय आलिया अपने होने वाली सास नीतू कपूर और होने वाले रणबीर कपूर के साथ हर कदम पर उनका दुख बांटती हुईं नजर आईं थीं।

पुण्यतिथि पर तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा
वहीं अब पुण्यतिथि पर तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा हमेशा और हमेशा के लिए प्यार इसके साथ आलिया ने एक लव वाला इमोजी शेयर किया है। इस फोटो मेंआलिया दिवंगत ससुर ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं और साथ में नीतू कपूर और रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है।

दिवंगत एक्टर को लोग याद कर रहे हैं
इस पोस्ट पर फैंस और अन्य लोग दिवंगत एक्टर को नमन करते हुए याद कर रहे हैं। याद रहें रणबीर अपनी शादी में अपने पिता की फोटो को अपने साथ ही रखा था यहां तक कि पिता की फोटो हाथ में उठाए डांस भी किया था।

ब्रह्मास्त्र में आलिया-रणबीर आएंगे नजर
बता दें अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र जिसका पिछले कई सालों से इंतजार किया जा रहा है उसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। फिल्म में रणबीर शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications