RRKPK Box Office: फैंस को पसंद आई रॉकी और रानी की कैमिस्ट्री? ओपनिंग डे पर रहा कुछ ऐसा हाल
RRKPK Box Office Collection: करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आज यानि 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से लेकर जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक दी।
फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट किया गया था। लेकिन सवाल ये है कि क्या फैंस को फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की कैमिस्ट्री पसंद आई। फिल्म रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स और तमाम फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पहले दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन होने के बावजूद सुबह से लेकर दोपहर तक कुछ खास दर्शकों की भीड़ नहीं मिली। माना जा रहा है कि, ओपनिंग डे यानी पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमा सकती है। 28 जुलाई को सुबह और दोपहर के शोज में जनता लगभग 12-13% रही। इस आंकड़े के मुताबिक साफतौर पर कहा जा सकता है कि फिल्म देखने के लिए ज्यादा लोग हॉल नहीं पहुंचे।
भले ही पहले दिन फिल्म रॉकी और रानी की कमाई 12 से 14 करोड़ ही कर पाई लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि पहले हफ्ते फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। ये फिल्म के मेकर्स के लिए अच्छा मौका है क्योंकि कोई और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में कहा जा सकता कि फिल्म की कमाई यकीनन बढ़ेगी। देखना होगा कि आने वाले दिनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications