विज्ञान भवन में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को किया किस, भड़के फैंस बोले- 'एसेंबली हॉल में ये सब हरकतें'

Alia Bhatt Kiss Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। 17 अक्टूबर को उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान वहां एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर भी मौजूद थे। जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी शादी का जोड़ा पहना हुआ था। अपने आउटफिट रिपीट करने के कारण वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन अवॉर्ड लेने के बाद आलिया ने विज्ञान भवन में पति रणबीर कपूर के साथ कुछ ऐसा किया जिसके कारण कपल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है।

Ranbir Kapoor

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की विज्ञान भवन से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने हाथ में नेशनल फिल्म अवॉर्ड पकड़ा हुआ है, तो वहीं रणबीर कपूर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस फोटो पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं जहां कुछ लोगों ने कपल की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ की तो वहीं अन्य लोगों को उनकी ये चीज खास पसंद नहीं आई।

फोटो में आलिया अपने पति रणबीर को विज्ञान भवन में माथे पर साइड किस करती हुई नजर आईं। लेकिन कपल अपनी इस हरकत की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया। लोगों ने कमेंट कर खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, 'इनको ये तो पता होना चाहिए कब कहां क्या करना चाहिए।' एक ने लिखा, "एक चीज होती है, जिसे डेकोरम मेंटेन करना बोलते हैं"। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'असेंबली हॉल में इस तरह की हरकत क्या सही है।' कपल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+