Alia Bhatt Baby Girl: 'जो मेरी गोद में खेलती थी वो आज..,' आलिया के मां बनने पर महेश भट्ट हुए भावुक

आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। हर कोई एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है। इस बीच पिता महेश भट्ट का भावुक कर देने वाला बयान दिया।

Mahesh Bhatt Emotional: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में खुशी का माहौल है क्योंकि दोनों आखिरकार पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के घर आने से कपूर खानदान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। तो वहीं फैंस भी कपल को दिल खोल के बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट भी नाना बनने की खुशी में भावुक हो गए।

नाना बनने की खुशी में महेश भट्ट हुए इमोशनल

नाना बनने की खुशी में महेश भट्ट हुए इमोशनल

बीते दिन 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। ये खुशखबरी मिलने के बाद पिता महेशा भट्ट की खुशी सातवें आसमान पर है। आलिया भट्ट के मां बनने की खबर के बाद महेश भट्ट ने एक इमोशनल कर देने वाला बयान दिया।

आलिया भट्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

आलिया भट्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, 'मैं अपनी खुशी को शब्दों में जाहिर नहीं कर पा रहा। ये बच्ची रणबीर और आलिया को एक दूसरे के अब और करीब लाएगी। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे कल की बात हो आलिया एक छोटी सी बच्ची थी जो मेरी गोद में रहती थी, वो आज एक बेटी की मां बन गई है'।

बेटी की खबर सुनते ही सातवें आसमान पर थी खुशी

बेटी की खबर सुनते ही सातवें आसमान पर थी खुशी

महेश भट्ट ने आगे भावुक कर देने वाला बयान देते हुए कहा कि, 'जब मुझे मेरी पत्नी सोनी का फोन कॉल आया और उन्होंने कहा कि, 'आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिस तरह सोनी ने मुझे इस बात की जानकारी दी, उस वक्त जो मुझे खुशी महसूस हुई मैं उसे कभी भी शब्दों में बयान नहीं कर सकता। ऐसा लग रहा था मानों इमोशन्स का समंदर आ गया हो, छोटी के आने से घर बड़ा हो गया'।

आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट

आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि आलिया भट्ट के मां बनने की जानकारी सबसे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके कुछ देर बाद ही आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी। उस पोस्ट में लिखा था कि, 'हमारी जिंदगी में बेबी आ गया है और वह एकदम जादुई गुड़िया जैसी लगती है।'

आलिया-रणबीर की शादी

आलिया-रणबीर की शादी

बताते चलें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। जिसके बाद उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने आवास पर शादी की थी। शादी के 2 महीने बाद 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। कुल मिलाकर एक्ट्रेस के लिए ये साल काफी अच्छा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+