रणबीर कपूर को छोड़ आलिया भट्ट ने इस एक्टर की तारीफ के बांधे पुल, रश्मिका की परफॉर्मेंस पर की ऐसी बात

Alia Bhatt Review Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म देखने के बाद हर कोई रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पूरी टीम की तारीफ की।

रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म एनिमल की पूरी टीम की जमकर तारीफ की। लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति रणबीर का जिक्र भी नहीं किया। इसके अलावा आलिया ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी कुछ कहा।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में सबसे पहले फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ कर लिखा, "संदीप रेड्डी वांगा, आप जैसा कोई नहीं। फिल्म की एक-एक बीट शॉकिंग, सरप्राइजिंग और फुल लोडेड थी। रोंगटे खड़े हो गए।" इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि रणबीर को छोड़कर उनका कौन फेवरेट एक्टर है।

आलिया ने फिल्म एनिमल में विलेन की भूमिका में नजर आए बॉबी देओल की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, बॉबी, आप मेरे सबसे फेवरेट हैं- बहुत शानदार। जब-जब आप स्क्रीन पर आते, आप सिर्फ एक मैजिक की तरह लगते।" इसके अलावा उन्होंने अनिल कपूर को लेकर लिखा, "वन एंड ओनली अनिल कपूर ने हमेशा की तरह धमाल मचा दिया।"

इसके साथ ही आलिया ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जमकर तारीफ की। आलिया ने एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को सराहा और लिखा, "रश्मिका, आप बहुत-बहुत सुंदर और फिल्म में ईमानदार थीं। मैंने आपसे कहा था कि उस सीन में आप मुझे पसंद आईं। बहुत स्पेशल और इंस्पायरिंग था। मैं क्रशमिका क्लब को जॉइन कर रही हूं।"

बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ रणबीर कपूर की एनिमल ने शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया। अब देखना होगा कि आने वाले दिन में यह फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+