आलिया भट्ट के मंगलसूत्र और कलीरों का रणबीर के नंबर '8' से क्या है कनेक्शन, दुल्हन ने स्पेशल कराया था डिजाइन
आलिया भट्ट के मंगलसूत्र और कलीरों का रणबीर के नंबर '8' से क्या है कनेक्शन, दुल्हन ने स्पेशल कराया था डिजाइन
मुंबई, 15 अप्रैल: अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने अपने निवास वास्तु के बाहर अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति भी मीडिया के सामने दर्ज कराई। आलिया भट्ट ने इसके बाद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों को करीब से देखने पर आलिया भट्ट के मंगलसूत्र और कलीरों समेत बाकी के गहनों की एक झलक देखने को मिली है। आलिया भट्ट के शादी के गहनों का रणबीर कपूर के खास नंबर-8 से गहरा कनेक्शन है।

आलिया के मंगलसूत्र और कलीरों का रणबीर के साथ कनेक्शन
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की मंगलसूत्र एक सोने की चेन और काले मोतियों से बनी है। जिसमें एक बड़ा डायमंड का लॉकेट लगा हुआ है। जिसमें ''इन्फिनिटी'' का साइन यानी नंबर 8 बना हुआ है। ऐसा लगता है कि रणबीर की पत्नी आलिया ने अपने मंगलसूत्र को डिजाइन कराने में रणबीर की पसंद का खास ख्याल रखा है।

आलिया का कलीरा भी रणबीर के लिए बनाया गया था खास
शब्द 'इन्फिनिटी' या नंबर 8 रणबीर और आलिया दोनों के जीवन में बहुत प्रमुखता रखता है और दुल्हन ने अपनी शादी की आउटफिट में इसका खास ध्यान रखा है। आलिया भट्ट ने अपने मंगलसूत्र के साथ-साथ कलीरों में भी नंबर 8 का साइन बनवाया है। आलिया द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों को करीब से देखने पर पता चलता है कि कैसे उनके मंगलसूत्र और कलीरों दोनों में 'इन्फिनिटी' डिजाइन काफी प्रमुखता से चमक रहा है।

आलिया ने पंजाबी रीति-रिवाजों का भी रखा खास ध्यान
आलिया भट्ट ने कपूर परिवार की पंजाबी संस्कृति का भी सम्मान किया और अपनी हीरे की बैंग्लस और चूड़ियों के बीच लाल रंग का चूड़ा भी पहना था। आलिया के शादी के गहने भी सब्यसाची ने डिजाइन किए थे। आलिया ने सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी भी पहनी थी, जिसमें माथापट्टी, हीरे का हार, झुमके, चूड़ियां और कड़ा शामिल था।

आलिया ने क्यों अपने गहनों में लिखवाया नंबर 8
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आलिया ने अपने शादी के गहनों में नबंर 8 यानी इन्फिनिटी का डिजाइन करवाया। असल में 8 रणबीर कपूर का लकी नंबर है और ये इन्फिनिटी को दर्शाता है। रणबीर के लकी नंबर को अपना लकी नंबर मानते हुए आलिया भट्ट ने अपने गहनों पर 8 नंबर लिखवाया है, ताकी जन्मों-जन्मों तक उनका साथ बना रहे।

जानें आलिया की वेडिंग आउटफिट के बारे में?
आलिया और रणबीर ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए बेज और सुनहरे पारंपरिक परिधानों में शादी करने का फैसला किया। आलिया ने हाथ से रंगी हुई हाथीदांत की ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिस पर महीन टिल्ला वर्क और मैचिंग टिश्यू वील के साथ कढ़ाई की गई थी। रणबीर ने कढ़ाई वाली रेशम की शेरवानी पहनी थी।

शादी के बाद मीडिया के सामने आए आलिया-रणबीर
आलिया और रणबीर शादी के बाद अपने घर से बाहर निकले और वास्तु के बाहर तैनात पपराजी के लिए पोज दिए। आलिया और रणबीर ने अपनी शादी में आने के लिए मीडिया वालों को धन्यवाद दिया। यहां रणबीर कपूर आलिया को गोद में उठाकर अपने घर में ले गए। आलिया और रणबीर ने 5 साल की रिलेशन के बाद एक-दूसरे से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications