Viral Photos: बिकिनी में सुपर हॉट नजर आईं आलिया भट्ट, दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में की मस्ती
मुंबई, 17 दिसंबर। अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' को लेकर सुर्खियों में चल रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी सुपर हॉट तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं आलिया भट्ट बीते दिनों पर्पल कलर की बिकिनी में नजर आईं। वो अपने दोस्तों के साथ पूल में मस्ती करने उतरी थीं। इंटरनेट पर आलिया की दो तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। फैंस आलिया भट्ट का हॉट अवतार देख दंग रह गए।

बिकिनी पहन पूल में उतरीं आलिया भट्ट
बता दें कि वायरल फोटो में आलिया भट्ट अपनी स्कूल की फ्रेंड्स मेघना गोयल और देविका आडवाणी के साथ नजर आ रही हैं। अपने दोस्तों के साथ आलिया भट्ट ने बिकिनी पहन पूल में उतरीं थीं। देविका ने इंस्टाग्राम पर उन तीनों की पानी में पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'लिटिल मरमेड्स।' इस दौरान आलिया ने मैचिंग बॉटम्स के साथ पर्पल वन-शोल्डर बिकिनी टॉप पहना था। उसके बाल जूड़े में बंधे हुए थे।

फोटो पर यूजर्स ने किया ये कमेंट
फोटो देख फैंस ने आलिया और उनकी फ्रेंड्स पर खूब प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, 'सबसे अच्छे दोस्त!' कई लोगों ने पोस्ट पर दिल के इमोजी भी पोस्ट किए। बुधवार को आलिया और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर लॉन्च किया। इस दौरान एक्ट्रेस के क्यूट मजाक ने सुर्खियां बटोरीं। इवेंट के दौरान रणबीर ने अपनी शादी की तारीख को लेकर एक फैन के सवाल का जवाब दिया।

कब करेंगे रणबीर-आलिया शादी
रणबीर से पूछा गया कि 'आप आलिया या किसी और से कब शादी करेंगे?' सवाल का दूसरा पार्ट सुनकर आलिया का मुंह बन गया। सवाल के जवाब में रणबीर ने कहा, 'क्या हमने पिछले एक साल में बहुत सारे लोगों को शादी करते नहीं देखा है? मुझे लगता है कि हमें इससे खुश होना चाहिए।' बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार
वहीं, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बीच दिल्ली जाने को लेकर आलिया भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, आलिया भट्ट समेत कई एक्ट्रेसेस करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं, जिसके बाद करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और सीमा खान सहित कई सेलेब्स की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

आलिया भट्ट को मिली राहत
हालांकि बाद में बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यहां कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दिल्ली की यात्रा के दौरान किसी भी कोरोना से संबंधित क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने दिल्ली जाने से पहले एक कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दी थी और वह आइसोलेशन में नहीं थी। इससे पहले यह दावा किया जा रहा था कि आलिया भट्ट ने क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करते हुए एक फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली की यात्रा की।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई, बीएमसी ने शुरू की जांच












Click it and Unblock the Notifications