आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी पर बातें सुनाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- फिजूल की चीजों पर ध्यान नहीं देती
आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए लगों तक पहुंचाई थी जिसके बाद लोग तरह तरह की बातें करने लगे थे। अब उन लोगों को आलिया ने जमकर जवाब दिया है।
मुंबई, 27 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंट होने पर उनकी आलोचना करने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रेग्नेंसी को लेकर बातें करने वालों को अब आलिया ने अपना जवाब सुनाया है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए लगों तक पहुंचाई थी जिसके बाद लोग तरह तरह की बातें करने लगे थे। अब उन लोगों को आलिया ने जमकर जवाब दिया है और कहा है कि वह इस तरह की फिजूल की बातों पर कभी ध्यान नहीं देतीं।

प्रेग्नेंट होना किसी लड़की के लिए जीवन का एक हिस्सा है
आलिया भट्ट ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- हमेशा महिलाओं की पसंद पर निगाह रखी जाती है लेकिन बेतुकी बातों पर ध्यान देने के बजाय वह मिसाल कायम करना पसंद करेंगी। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय आलिया भट्ट ने गत जून महीने में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट जरिए लोगों को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। यह जानकारी देने से दो महीने पहले ही उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी की थी।

महिलाओं के हर काम पर नजर रखी जाती है
इसके बाद ही कम उम्र में प्रेग्नेंट होने और शादी के बाद इतनी जल्दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देने के लिए आलिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाना लगा। इस बारे में आलिया ने कहा- एक महिला जो भी करती है, वह सुर्खियों में छा जाता है। चाहे वह मां बनने का फैसला करे, किसी को डेट करे, क्रिकेट मैच देखने जाए, या छुट्टी पर जाए। कुछ कारणों से हमेशा महिलाओं की पसंद पर नजर रखी जाती है।

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की लंदन में शूटिंग के दौरान खुद के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सबको दी थी। इसके बाद उन्हें इस बात को लेकर निशाना बनाया गया कि अपने करियर के शीर्ष पर होने के बावजूद वह अपनी जिंदगी को बदलने वाला फैसला ले रही हैं। वो भी इतनी जल्दी।

मां बनने से मेरा करियर नहीं बदल जाएगा
आलिया ने इस बात पर कहा- बिल्कुल मैं युवा हूं, लेकिन इससे कुछ भी क्यों बदलना है? एक परिवार या बच्चे के होने से मेरा करियर क्यों बदल जाएगा? वह पूरी तरह से दो अलग चीजें हैं। मुझे अभी मेरे बहुत सारे सपने पूरे करने हैं और उन सपनों से प्रेग्नेंसी का कोई लेना देना नहीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया
एक्ट्रेस आलिया भट्ट आखिरी बार एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' में नजर आई थीं। इसके अलावा अब वह जल्द ही फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आने वाली हैं। वहीं आगामी 9 सितंबर को उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अपने रियल लाइफ पति रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications