'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में आलिया भट्ट ने की एंट्री, बहन पूजा भट्ट के साथ करेंगी ये काम
Alia Bhatt In Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इस समय एक अलग ही माहौल बना हुआ है। सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस सप्ताह बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में फैमिली वीक मनाया जा रहा है और सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए घर के अंदर पहुंच रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस के घर के अंदर सभी लोगों की भावनाएं चरम पर हैं क्योंकि अपने प्रियजनों से मिलने की एक अलग ही खुशी सबके अंदर नजर आ रही है।
आलिया भट्ट ने की बिग बॉस के घर में एंट्री
इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट से मिलने के लिए बिग बॉस के घर में पहुंची हैं। कहा जा रहा है कि आलिया अपनी बड़ी बहन को शो में सपोर्ट कर रही हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि आलिया के घर में एंट्री करने के बाद ही वह पूजा भट्ट को अपने साथ बाहर ले आएंगी। जियो सिनेमा के एक पोस्ट ने आलिया भट्ट के बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एंट्री करने की पुष्टि की है। पोस्ट में साफ लिखा है कि आलिया भट्ट अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट से मिलने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए घर में एंट्री करेंगी।

बड़ी बहन पूजा भट्ट का कर रही हैं सपोर्ट
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' से अपने तीन पसंदीदा कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया था। आलिया ने एल्विश यादव को उनकी फिल्म के लीड किरदार 'रॉकी' जैसा बताया था और कहा था- एल्विश मुझे बहुत शरारती लगते हैं। उनका अंदाज बहुत ही अलग है। वह सबका एंटरटेनमेंट करते हैं। मुझे वो बहुत पसंद हैं।
आलिया ने पूजा भट्ट को कहा घर की 'रानी'
आलिया भट्ट ने आगे कहा था- मेरी बड़ी बहन और इस शो की कंटेस्टेंट पूजा भट्ट बिल्कुल 'रानी' की तरह हैं जो घर परिवार की बेटी की तरह व्यवहार कर रही है। वहीं पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में अपने मजबूत विचारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' पर अपनी टूटी हुई शादी के बारे में खुलासा किया था और कहा था कि 11 साल बाद उनका तलाक उन्हें मौत जैसा लगा था।
पापा महेश भट्ट भी पहुंचे थे पूजा से मिलने
आपको बता दें कि आलिया भट्ट से पहले बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट भी अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिलने के लिए बिग बॉस के घर में पहुंचे थे। महेश भट्ट ने सभी घरवालों के सामने पूजा भट्ट से जुड़ी एक घटना बताई जिसके बाद वह काफी इमोशनल हो गए थे। महेश भट्ट ने बताया कि जब उनका परिवार स्ट्रगल के दौर से गुजर रहा था, तब बेटी पूजा भट्ट ने ही परिवार को चलाने में मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications