क्या आलिया भट्ट ने किया दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी? फैंस ने ढूंढ निकाली एक्ट्रेस की 8 साल पुरानी फोटो

Met Gala 2024: फैशन इवेंट मेट गाला इवेंट में हर साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं। इसी के साथ रेड कार्पेट पर वह अपनी खूबसूरती के चार चांद लगा देती हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंडियन लुक से खुद को रिप्रेजेंट किया।

इस बार मेट गाला इवेंट में आलिया भट्ट साड़ी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाने से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने इस खूबसूरत लुक में शानदार एंट्री ली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंडियन डिजाइनर सब्यसाची ने आलिया भट्ट की इस स्पेशल साड़ी को डिजाइन किया गया है।

Alia Bhatt

मेट गाला इवेंट में आलिया भट्ट का फ्लोरल साड़ी ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं हालांकि कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि आलिया ने दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर दीपिका की फोटो शेयर कर लोग दोनों की तुलना कर रहे हैं।

दरअसल, कुछ साल पहले दीपिका ने एक अवॉर्ड फंक्शन में सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। उन्होंने मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2017 के लिए फूलों की सजावट के साथ एक साड़ी पहनी थी। साड़ी में चमकदार सजावट, एक कढ़ाई वाली सीमा और एक विस्तारित ट्रेन की हल्की झलक थी। उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ न्यूड ड्रेप पहना था। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब सवाल यहां ये खड़ा होता है कि क्या सच में दीपिका पादुकण के लुक को आलिया भट्ट ने कॉपी किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "सब्यसाची को अपने पुराने लुक को कॉपी-पेस्ट करना बंद करना होगा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कैटरीना ने भी इसे अपनी शादी में पहना था, और यह उसी हरे रंग के पैलेट के साथ और भी करीब है।" एक ने लिखा, "आलिया हर बार दीपिका का लुक ही क्यों कॉपी करती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+