आलिया भट्ट को बर्दाश्त नहीं ये एक शब्द, इसे सुनते ही उनका दिमाग हो जाता है आउट और फिर....
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शुरुआत इस इंडस्ट्री में भले ही एक स्टार किड की तरह हुई थी लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। आलिया भट्ट की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में उनकी एक्टिंग देखने के बाद दर्शकों को वो कुछ खास नहीं लगी थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने अपी एक्टिंग में ऐसा सुधार किया कि आज लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं।
करण जौहर की मदद से आलिया ने बॉलीवुड में की थी एंट्री
आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की मूवी से एंट्री की थी। यही वजह है कि शुरुआती दौर में आलिया पर न सिर्फ नेपोटिज्म का फायदा उठाने का आरोप लगाया गया था बल्कि किसी न किसी बहाने उनका मजाक भी बनाया जाता था। हालांकि कुछ ही सालों में आलिया ने लोगों को अपना ऐसा रूप दिखाया कि सभी हैरान हो गए। लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक बात है जो आलिया को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं और उसे सुनते ही उनका दिमाग खराब हो जाता है।

आलिया को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल से भी ज्यादा का समय बिताने के बावजूद आलिया भट्ट को आज भी कई तरह के ताने सुनाए जाते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, एक बात जरूर है, जो आलिया भट्ट बिल्कुल भी सुनना बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपने करियर, उसकी की जाने वाली आलोचना पर बात की थी। तब उन्होंने कहा था- सभी को ये गलतफहमी है कि मुझे अपनी फिल्में सिल्वर प्लैटर पर मिलती हैं, यानी मैं जब चाहूं और जब मांगू, तब मुझे मूवीज मिल जाती हैं।
'मैं अपने काम के लिए कई रात नहीं सोई हूं'
आलिया भट्ट ने कहा था- मैं इस तरह की सोच से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं और मैं तो ये भी सोचती हूं कि भला कोई ऐसी बातें बोल कैसे सकता है। जो भी इस बिजनेस से जुड़ा हुआ है, वो ये बहुत अच्छे से जानता है कि यहां पर आप बिना मेहनत किए 17 मिनट तक नहीं टिके रह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा था- मुझे पता है कि मैंने अपने काम के लिए कितनी रातें बिना सोए गुजारी हैं, कितनी चोटें सही हैं और कितना शारीरिक दर्द मुझे हुआ है।
'ये बात सुनना मेरे बर्दाश्त से बाहर है'
आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में बताया कि इतने साल बाद भी वो कौन सी बात है, जिसे वो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि किसी भी इंडस्ट्री में बिना मेहनत किए 10 साल तक बरकरार रहा जा सकता है। अगर आप मेहनत नहीं रते हैं, तो आप सर्वाइव नहीं कर सकते। मैं बहुत गर्व से कह सकती हूं कि मैंने इस इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से जगह बनाई है। आलिया ने आगे कहा- आप ये कह सकते हैं कि मैं एक अच्छी एक्ट्रेस नहीं हूं या फिर मैं खूबसूरत नहीं हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन आप ये नहीं कह सकते कि मैं मेहनती नहीं हूं। ये सुनना मेरे लिए बर्दाश्त से बाहर है। मैंने इस इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए जमकर मेहनत की है। बहुत गलती है और बहुत कुछ सीखा है।












Click it and Unblock the Notifications