Alia Bhatt Birthday: फिल्मों के अलावा इन चीजों से होती है आलिया भट्ट की कमाई, जानें कितनी है उनकी फीस

Alia Bhatt Income and Net Worth: आलिया भट्ट अपनी एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए लेती हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ आलिया भट्ट खुद का बिजनेस भी चलाती हैं।

alia bhatt

Alia Bhatt Income and Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में ही सफलताओं के आसमान को छू लिया था। आज के समय में आलिया भट्ट बॉलीवुड की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। इस समय कई फिल्म मेकर्स आलिया के साथ काम करना चाहते हैं। आलिया ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। पिछले कुछ समय में जहां बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं वहीं आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'ब्रह्मास्त्र' ने शानदार कमाई की है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं आलिया भट्ट की कमाई और संपत्ति के बारे में।

आलिया भट्ट की फिल्मों की फीस

आलिया भट्ट की फिल्मों की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट कमाई के मामले किसी बड़ी हीरोइन से कम नहीं हैं। आपको बता दें कि इस समय आलिया भट्ट इंडस्ट्री की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। आलिया भट्ट की अपनी एक फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस लेती हैं। खबर है कि आलिया भट्ट अपनी एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 517 करोड़ रुपये है। वहीं आलिया भट्ट एक विज्ञापन करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

आलिया भट्ट का अपना बिजनेस

आलिया भट्ट का अपना बिजनेस

फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ आलिया भट्ट खुद का बिजनेस भी चलाती हैं। Ed-a-Mamma नाम का उनका खुद का शुरू किया हुआ ब्रांड है, जो कि 2 से 14 साल तक के बच्चों के कपड़े बनाता है। इस बिजनेस से आलिया भट्ट को बहुत ज्यादा प्रॉफिट होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बिजनेस से आलिया सालभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस

आपको बता दें कि आलिया भट्ट का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम सनशाइन प्रोडक्शन है। आलिया भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस से भी बहुत अच्छी कमाई कर लेती हैं। ये प्रोडक्शन हाउस हिंदी और मराठी के कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम करता है।

आलिया का स्टाइल क्रैकर में इंवेस्टमेंट

आलिया का स्टाइल क्रैकर में इंवेस्टमेंट

जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट ने कुछ रुपये पर्सनल स्टाइलिंग प्लेटफॉर्म स्टाइल क्रैकर (StyleCracker) में भी इंवेस्ट किया है। ये कंपनी साल 2013 में शुरू हुई थी। स्‍टाइल क्रैकर देश की पहली फैशन मेंबरशिप कंपनी हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट ने कई और जगह भी इंवेस्टमेंट कर रखा है, जिनसे वह मोटी कमाई कर लेती हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट से होती है कमाई

सोशल मीडिया अकाउंट से होती है कमाई

आलिया भट्ट सोशल मीडिया के जरिए भी काफी अच्छी कमाई कर लेती हैं। आलिया भट्ट अपने अकाउंट से किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। आलिया भट्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी अच्छे फॉलोवर्स हैं। वह कुछ खास ब्रांड्सऔर प्रोडक्ट्स को सपोर्ट करती हैं। वहीं आलिया किसी भी ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए करीब 85 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

Recommended Video

    Dadasaheb Phalke Awards 2023: Bollywood Actress Rekha ने Alia bhatt पर लुटाया प्यार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+