साफ नजर आया आलिया भट्ट का बेबी बंप, तो यूजर्स ने हैरान होकर पूछा- 'इतनी जल्दी कैसे?'

अपने हालिया लुक में आलिया भट्ट पैपराजी को पोज देती नजर आईं। इस दौरान रणबीर भी बेहद डैशिंग लग रहे थे। रीसेंट वीडियो में आलिया का बेबी बंप अब साफ दिख रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

मुंबई, 6 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशनल इवेंट में देखा गया। इस इवेंट में एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर रणबीर सिंह के साथ नजर आईं। आलिया ब्राउन रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अपने हालिया लुक में वे पैपराजी को पोज देती नजर आईं। इस दौरान रणबीर भी बेहद डैशिंग लग रहे थे। रीसेंट वीडियो में आलिया का बेबी बंप अब साफ दिख रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। यूजर्स आलिया का ये लुक देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही बेबी बंप देखकर उन्हें हैरानी भी हो रही है।

खूबसूरत दिखीं आलिया

खूबसूरत दिखीं आलिया

रीसेंट वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वे और उनके हसबैंड बेहद प्यारे दिख रहे हैं। आलिया पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए बालों को खुला रखा है।

साफ दिख रहा बेबी बंप

आलिया भट्ट का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। ये पहला वीडियो है, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है।

आलिया का इंस्टाग्राम सेशन

आलिया का इंस्टाग्राम सेशन

बताते चलें कि गुरुवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया। इस सेशन में आलिया ने फैंस के कुछ सवालों के जवाब भी दिए। एक नेटिजन ने उनसे पूछा- एक को-स्टार के तौर पर रणबीर की क्वालिटी? एक्ट्रेस ने कहा कि रणबीर सबसे सिंपल शख्स हैं, जिनके साथ काम करना आसान है।

एक्ट्रेस ने की पति की तारीफ

एक्ट्रेस ने की पति की तारीफ

आलिया ने कहा कि रणबीर समय के पाबंद हैं। वे कभी सेट नहीं छोड़ते। उनका डिसिप्लेन शानदार है। आलिया ने फैंस का बेहतरीन तरीके से जवाब दिया। ऐसे में एक्ट्रेस के इस आंसर से फैंस भी काफी इंप्रेस हुए।

डार्लिंग्स को मिल रही तारीफ

डार्लिंग्स को मिल रही तारीफ

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में एक्ट्रेस 'डार्लिंग्स' में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म को क्रिटिक्स की भी तारीफ मिल रही है। आलिया ने अपनी इस फिल्म में पहली बार बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया है। फिल्म रिलीज होने के बाद जाह्नवी कपूर ने भी इस पर रिएक्ट किया।

ये भी पढ़ें: मुझे 'सकीना' का किरदार... आलिया भट्ट के रोल को लेकर कैटरीना कैफ ने किया ये बड़ा खुलासा

जाह्नवी कपूर ने की तारीफ

जाह्नवी कपूर ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर ने अपने विचार रखे और आलिया को टैग कर लिखा, एक और विनर। उन्होंने शैफाली शाह की भी तारीफ की। इसके साथ ही विजय वर्मा की तारीफ में भी लिखा कि एक मानवीय खलनायक। आप शानदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+