इवेंट में लोगों का फोन मांगती नजर आईं Alia Bhatt, यूजर्स बोले- 'फोन चलाना तक आता नहीं और...'
आलिया भट्ट का एख वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह सबसे उनका फोन मांगती हुई नजर आ रही हैं।
Alia Bhatt Asking For Phone: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट देर रात एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईँ। एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने खूबसूरत पोज भी दिए। इसके बाद वह सबसे अवॉर्ड फंक्शन में उनका फोन मांगती हुई नजर आईं। जिसका वीडियो पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया।

इवेंट में लोगों का आलिया भट्ट ने मांगा फोन
आलिया भट्ट अपने चुलबुले अंदाज से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उनका यही अंदाज कैमरे में कैद हो गया। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक शख्स कह रहा था कि, मेरा ही फोन है, आप वहां से लेकर आओ, हम लोगों को आपके साथ एक सेल्फी चाहिए। बस फिर एक्ट्रेस तैयार हो गई औऱ फिर कैमरे के सामने पूछती हुई नजर आईं कि 'सैमसंग का फोन किसके पास है'।
फोन में क्या ढुंढने लगी एक्ट्रेस?
आलिया भट्ट जैसे ही फोन को लेकर पूछती हैं तभी सबकी अचानक हंसी छूट पड़ती है। ये सवाल सुनते ही किसी शख्स ने बताया कि सैमसंग फोन उसके पास है। बस फिर फोन की तलाक जैसे ही एक्ट्रेस की पूरी हुई तो उन्होंने हाथ में फोन पकड़कर सेल्फी कॉर्नर पूछा। अब आलिया भट्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक
जहां कुछ यूजर्स ने उनके इस चुलबुले अंदाज की तारीफ की। तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनको सैमसंग फोन के लिए जमकर ट्रोल भी किया। वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सैमसंग फोन से क्या करेगी?' एक ने लिखा, 'वो सैमसंग फोन का क्यों पूछ रहीं?' एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए लिखा, 'इतना सैमसंग का शौक है तो आईफोन क्यों चलाती हैं? वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि, यह सिर्फ प्रमोशन का हिस्सा है।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। जो कि, 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'Heart Of Stone' में भी नजर आएंगी। जो कि, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

आलिया ने दिया बेटी को जन्म
आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों अपनी निजी लाइफ पर फोकस कर रही हैं और अपने मदरहुड को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। आलिया ने पिछले साल एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications