Alia Bhatt Pregnancy: जल्द ही मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की ये गुड न्यूज
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक खूशखबरी शेयर की है। आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह जल्द ही मां बनने वाली है। फिलहाल उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड से एक खूशखबरी सामने आई है। जी हां बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब जल्द ही 2 से 3 होने वाले हैं। यानी की आलिया भट्ट मां बनने वाली है। जिसकी जानकारी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। फिलहाल आलिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनको कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।
Recommended Video

आलिया भट्ट ने शेयर की गुड न्यूज
बॉलीवुड जगत से एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं और ये खूशखबरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर जल्द ही एक बेबी आने वाला है। फिलहाल आलिया भट्ट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस और बड़े सेलेब्स उनको बधाई दे रहे हैं।
जल्द मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट
बता दें कि, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक तस्वीर में उनके साथ पति रणबीर कपूर बैठे हैं और आलिया भट्ट बैड पर लेटी हैं। साथ ही दोनों कंप्यूटर स्क्रीन पर देख रहे हैं जहां आलिया भट्ट की सोनोग्राफी और उसमें उनके बेबी की एक झलक दिखाई दे रही है। हालांकि आलिया भट्ट ने इस तस्वीर में हार्ट इमोजी लगाकर बेबी की झलक को छिपाया है। वहीं अन्य तस्वीर की बात करें तो, आलिया भट्ट ने शेर, शेरनी और उनके बेबी की तस्वीर शेयर की है।

फैंस ने दी बधाई
आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘हमारा बेबी... जल्द आ रहा है'। जैसे ही इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट ने ये पोस्ट शेयर किया तभी से फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। वहीं इसके अलावा करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ समेत कईं बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर उनको बधाई दी है।

रणबीर आलिया की शादी
बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हाल ही में 14 अप्रैल 2022 को शादी हुई थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। ये करीबी तब बढ़ी जब दोनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे। अब जल्द ही रणबीर और आलिया की ये फिल्म रिलीज होगी। दोनों इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications