आलिया -रणबीर की बेटी ने फर्स्ट बर्थडे केक का किया ये हाल, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की दिखी राहा की झलक!
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर एक साल की गई है। आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। जिसके साथ आलिया ने राहा ने अपने फर्स्ट बर्थडे केक का क्या हाल किया उसकी फोटो शेयर की है।

फोटो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे बेबी टाइगर। आलिया की ये पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आ रही है और फैंस राहा को प्यारे-प्यारे कमेंट करते हुए बर्थडे विश कर रहे हैं।
आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से एक फोटो में छोटी सी राहा अपने पापा-मंमी के साथ नन्हें हाथों में फूल लिए हुए प्रार्थना करती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में राहा की छोटी उंगलियां केक पर रखे हुए दिख रही हैं।
हालांकि आलिया ने इस बार भी किसी भी फोटो में राहा का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन कोई उसकी छोटी उंगलियों को उसके जन्मदिन के केक को बरबाद करते हुए झलक दिखी है, जिससे समझ आ रहा कि वो कितनी प्यारी होगी।
बता दें इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट ने राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तीन तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें पहली फोटो में राहा अपने बर्थडे केक के साथ खिलवाड़ करती हुई और उसे अपने नन्हें हाथों से लगभग बरबाद करती दिखाई दे रही है। इस फोटो में नन्हीं राहा की उंगलियों का क्लोज़-अप है।
आलिया ने जो दूसरी फोटो इंस्टा पर शेयर की है उसमें राहा की छोटी हथेलियों में गेंदे का फूल है। राहा का हाथ आलिया और रणबीर के हाथ के बीच में है और उन दोनों ने थी अपनी हथेलियों में एक-एक फूल पकड़ रखा है।
तीसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर एक ज्यूकबॉक्स पकड़े नजर आ रहे हैं, जिस पर फ्रेंच सिंगर एडिथ पियाफ का 1945 का आइकॉनिक गाना 'ला वी एन रोज...' बज रहा है। इस वीडियो में राहा अपने पहले बर्थडे पर पिंक ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications