इसी सितंबर में होगी अली फैजल और ऋचा चड्ढा की शादी, दिल्ली-मुंबई में 5 दिनों तक चलेगा वेडिंग फंक्शन

अली फैजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी के लिए एक इंटिमेट प्लानिंग की है। ये शादी समारोह पांच दिनों तक चलेगा जिसमें दिल्ली और मुंबई में कई प्रोग्राम्स रखे जाएंगे।

मुंबई, 6 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर अली फैजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। खबर है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों इसी सितंबर महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका ये शादी समारोह दिल्ली में शुरू होगा और अक्टूबर के महीने में मुंबई में भी ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इस कपल ने अपनी शादी के लिए एक इंटिमेट प्लानिंग की है। ये शादी समारोह पांच दिनों तक चलेगा जिसमें दिल्ली और मुंबई में कई प्रोग्राम्स रखे जाएंगे।

इसी सितंबर में होगी शादी

इसी सितंबर में होगी शादी

एएनआई की खबर के अनुसार शादी समारोह दिल्ली में शुरू होगा और अक्टूबर के पहले सप्ताह में मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। शादी की रस्मों के अलावा, इस कपल ने संगीत और मेहंदी समारोह के साथ परिवार और दोस्तों की मेजबानी करने की भी योजना बनाई है। खबर है कि एक ग्रैंड रिसेप्शन दक्षिण मुंबई के एक होटल में आयोजित किया जाएगा जिसमें करीब 350 से 400 मेहमान शामिल होंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल होंगे।

5 दिनों तक चलेगा शादी समारोह

5 दिनों तक चलेगा शादी समारोह

पिछले महीने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है शादी हो जाएगी इसी साल। कर लेंगे किसी तरह से। हम शादी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन सिर्फ कोविड के बारे में चिंतित हैं और जिम्मेदार होना भी चाहिए।

लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई थी शादी

लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई थी शादी

उन्होंने आगे कहा- हम गलत कारणों से खबरों में नहीं रहना चाहते हैं। इसके अलावा, हम दोनों वास्तव में बहुत बिजी हो गए हैं। जब लॉकडाउन खुला तो काम पूरी गति से फिर से शुरू हो गया। इसलिए मैं कह रही हूं कि हमें शादी की डेट्स को लेकर थोड़ा सोचना है और इस साल इसे अंजाम जरूर देना है।

साल 2020 में होने वाली थी शादी

साल 2020 में होने वाली थी शादी

आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फैजल ने साल 2020 में लोगों को बताया था कि दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं और उसी साल अप्रैल में शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इस पर ऋचा ने पहले कहा था- साल 2020 ने कई मायनों में हमारे साथ खराब गेम खेला है। महामारी हमारे साथ है और वैक्सीन कहीं नहीं है। बस अब उम्मीद है कि आने वाले सालों में सब कुछ सही हो जाए। फिर हम दोनों शादी कर लेंगे।

'फुकरे 3' में साथ आएंगे नजर

'फुकरे 3' में साथ आएंगे नजर

जानकारी के अनुसार अली और ऋचा साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने साल 2017 में अपनी खास दोस्ती को प्यार का नाम दिया था। अली फैजल और ऋचा चड्ढा ने साल 2012 में फिल्म फुकरे' में एकसाथ काम किया था। इसके बाद दोनों फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' में भी नजर आए थे। दोनों ने नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज 'कॉल माई एजेंट' में भी कैमियो किया था। खबर है कि जल्द ही दोनों फिल्म 'फुकरे 3' में भी एकसाथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+