क्या 5 साल बाद वापस आएंगी 'दादी' ? कपिल संग रिश्ते पर अली असगर ने तोड़ी चुप्पी

अली असगर को कपिल शर्मा शो छोड़े हुए पूरे 5 साल हो चुके हैं। अब कॉमेडियन ने खुलासा किया है कि वह शो में वापसी करेंगे या फिर नहीं।

मुंबई, 16 सितंबर: अली असगर को कपिल शर्मा शो से अच्छी खासी पहचान मिली है। हालांकि शो छोड़े एक्टर को 5 साल बीत चुके हैं। कपिल की दादी बनकर लोगों को खूब हंसाने वाले अली ने लोगों के दिलों में अच्छी-खासी जगह बनाई। फैंस आज भी दोनों को साथ में देखने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कपिल शर्मा शो में वापसी को लेकर खुद अली असगर ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या कपिल शर्मा शो में वापसी करेंगे अली असगर?

क्या कपिल शर्मा शो में वापसी करेंगे अली असगर?

कप्पू शर्मा की दादी बनकर हंसाने वाले अली असगर ने कई टीवी सीरियल के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें कपिल शर्मा के शो में पहचान मिली। आज भी फैंस को इंतजार है कि अली असगर शो में कब वापसी करेंगे। अब अली असगर 5 साल बाद क्या फिर से शो में वापसी करेंगे इसको लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।

अली असगर ने किया बड़ा खुलासा

अली असगर ने किया बड़ा खुलासा

News 18 को दिए इंटरव्यू में अली असगर से जब पूछा गया कि, क्या वे अभी भी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में वापसी करना चाहते हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो आप इसे नहीं जानते हैं। आप पहले से भविष्यवाणी नहीं कर सकते। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं शो नहीं करूंगा। तो अभी भी मैं नहीं बोल सकता मैं करूंगा या फिर नहीं'।

कपिल शर्मा से नहीं हुई कोई बातचीत

कपिल शर्मा से नहीं हुई कोई बातचीत

अली असगर ने आगे कपिल शर्मा से अलग होने पर बातचीत की और बताया कि शो के छोड़ने के बाद उनकी कपिल शर्मा से कितनी मुलाकात हुई। अली असगर ने कहा कि, 'दुर्भाग्यवश हुआ ये कि शो छोड़ने के बाद मेरे और कपिल के बीच में कोई बातचीत नहीं हुई। हमारी कभी फोन कॉल्स और मुलाकात नहीं हो पाई हमारे बीच गलतफहमी थी। इसलिए अभी फिलहाल नहीं बोल सकता कि मैं फिर से शो करूंगा या नहीं'।

शो छोड़ने की बताई असल वजह

शो छोड़ने की बताई असल वजह

इसके आगे अली असगर ने कहा कि, 'मेरा इश्यू कैरेक्टर और क्रिटिविटी को लेकर था, इसके अलावा और कोई बात नहीं थी। ऐसी कोई बहुत बड़ी वजह नहीं कि मैं कपिल का शो नहीं कर रहा हूं और मैं नहीं करूंगा। जिस दिन कुछ अच्छा आएगा, मैं और कपिल साथ होंगे फिर से, ये तो वक्त ही बताएगा'।

सुनील ग्रोवर से हुए विवाद की वजह से छोड़ा था शो

सुनील ग्रोवर से हुए विवाद की वजह से छोड़ा था शो

आपको याद दिला दें कि ये सारा विवाद डॉक्टर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की वजह से शुरू हुआ था। दोनों के बीच प्लेन में हुए झगड़े के बाद अली असगर ने सुनील का साथ दिया। जिसके बाद कपिल और अली असगर के बीच भी कहासुनी हुई। एक तरफ जहां सुनील ग्रोवर ने हमेशा के लिए शो छोड़ने का फैसला किया तो वहीं अली असगर ने भी उनका साथ देते हुए शो को अलविदा कहा था। अब इस विवाद को पूरे 5 साल हो चुके हैं। फिलहाल इन दिनों अली असगर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा शो में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+