पैंट पहन रही थीं अलाया एफ और उसके अंदर मौजूद मकड़ी ने काटा, पैर का हुआ ऐसा हाल कि सोच नहीं सकते आप
Alaya F: बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अलाया एफ को एक बड़ी मकड़ी ने काट लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी दी है और लोगों को बताया है कि उनके पैर पर एक बड़ी मकड़ी ने काट लिया है।
अलाया एफ को मकड़ी ने काटा
एक्ट्रेस अलाया एफ ने अपने पैर की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें घाव और सूजन को साफ देखा जा सकता है। अलाया ने ये भी बताया कि उनके साथ ये कब और कैसे हुआ। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पैर की फोटो शेयर की है। इसमें एक एरिया काफी लाल है और सूजा हुआ नजर आ रहा है।

पैंट में छुपी थी मकड़ी, पैर को हुआ बुरा हाल
अलाया एफ ने बताया कि उन्हें मकड़ी ने काट लिया है और उन्हें नहीं पता था कि वो उनकी पैंट में ही थी। हालांकि, घाव होने के बावजूद अलाया वर्कआउट करती भी दिखाई दे रही हैं। अलाया एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं।

साल 2020 में अलाया ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू
आपको बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला का जन्म 28 नवंबर 1997 में हुआ था। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलाया एफ के नाम से जाना जाता है। वह एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं। उन्होंने साल 2020 में कॉमेडी मूवी 'जवानी जानेमन' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था और साथ ही बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। इसके बाद वह साल 2022 में थ्रिलर मूवी 'फ्रेडी' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं। इस मूवी में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।
अलाया एफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अलाया एफ जल्द ही फिल्म 'श्री' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी दिखाई देंगी। अलाया फिल्म 'एक और गजब कहानी' में भी काम कर रही हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications