अक्षय कुमार के इस काम ने जीता लोगों का दिल, दरगाह बनवाने को लेकर दी इतनी बड़ी रकम
Akshay Kumar: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' जल्द ही रिलीज होने वाली है। एक्टर फिल्म की प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इसी बीच अक्षय ने कुछ ऐसा अच्छा काम किया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।
अक्षय कुमार ने किया नेक काम
आपको बता दें कि अक्षय कुमार एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय कुमार लोगों की मदद करने से कभी नहीं चूकते हैं। कई मौकों पर एक्टर को करोड़ों रुपए का दान करते हुए देखा गया है। इसी बीच अब एक्टर ने फिर कुछ ऐसा ही किया है, जिसकी वजह से हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।

अक्षय कुमार ने दरगाह के लिए किया दान
जानकारी के अनुसार हाल ही में अक्षय कुमार मुंबई के हाजी अली दरगाह पर पहुंचे थे। दरगाह पर दुआ मांगते हुए अक्षय कुमार की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने दरगाह जाकर एक और नेक काम किया है, जिसकी इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है।
अक्षय कुमार की हो रही है जमकर तारीफ
दरअसल अक्षय कुमार ने दरगाह के एक हिस्से के पुनर्निमाण की जिम्मेदारी ली है और इसके लिए उन्होंने करोड़ों की धनराशि दान में दी है। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह के लिए करीब एक करोड़ 21 लाख रुपए दान में दिए हैं। अब अक्षय के इस दरियादिली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लंगर खिलाते दिखे थे अक्षय कुमार
इससे पहले अक्षय कुमार ने मुंबई में अपने घर पर लोगों को लंगर खिलाया था। लंगर खिलाते हुए एक्टर का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। अक्षय के इस वीडियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया था और उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी।
अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'सिंघम अगेन', 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications