अक्षय कुमार का करियर सवारेंगे अजय देवगन, खत्म होगा हिट फिल्म का इंतजार!
अक्षय कुमार इन दिनो अपने करियर में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी लगातार करीब 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट चुकी हैं। साल 2021 में उनकी सूर्यवंशी ही हिट फिल्म रही है। हालांकि OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसमें अक्षय का कैमियो था। हालांकि इन सबके बीच अक्षय कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है।
खबरें हैं कि अक्षय कुमार अजय देवगन के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इसे अजय डायरेक्ट करेंगे और अक्षय लीड रोल में होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स के इवेंट में अक्षय और अजय साथ दिखाई दिए। यहां दोनों ने कई विषयों पर बात की। मंच पर जब पूछा गया कि अजय और अक्षय साथ कब दिखेंगे। इसका जवाब अजय देवगन ने दिया।

मैं डायरेक्ट करूंगा
अजय ने कहा, वैसे कुछ दिनों बाद हम अनाउंस करने वाले थे। लेकिन मुझे लगता है कि इसे बताने के लिए यही सही समय है। हम दोनों पहले से ही एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं डायरेक्ट करूंगा और लीड रोल अक्षय कुमार करेंगे। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ बताने के लिए अजय ने मना कर दिया। उनका कहना है कि बाकी डिटेल्स हम खुद अनाउंस करेंगे। इसके बाद से अक्षय के फैंस भी खुश हो गए हैं। उन्हें भी लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के नंबर के लिहाज से अच्छी हो सकती है। बता दें, अजय देवगन ने पहले 'शिवाय', 'भोला' और 'रन वे 34' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की तो उनके पास 'स्काई फोर्स' 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल', 'जॉली एलएलबी 3' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। कुछ अभी प्रोडक्शन स्टेज पर हैं तो कुछ रिलीज के इंतजार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications