अब अक्षय कुमार बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज, पहली बार मराठी फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
Akshay Kumar: अक्षय कुमार अब जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं।
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'राम सेतु' के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रेस्पॉन्स मिला है। कुछ लोगों को जहां ये फिल्म अच्छी लगी है वहीं कछ लोग फिल्म की कहानी से संतुष्ट नजर नहीं आए। इसके अलावा साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' ने भी अक्षय कुमार की मूवी 'राम सेतु' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई करने नहीं दी। लोगों ने फिल्म 'राम सेतु' की जगह साउथ की 'कांतारा' मूवी को देखना पसंद किया। हालांकि फिल्म 'राम सेतु' के हिट साबित न होने से अक्षय कुमार कुछ खास निराश नहीं हुए हैं बल्कि अब वह अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हो रहे हैं। खबर है कि अक्षय कुमार अब जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं।

मराठी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक ऐसे हीरो हैं जो आजकल एक साल में करीब 5 से 6 फिल्मों में नजर आ ही जाते हैं। अक्षय कुमार की एक फिल्म के रिलीज होते ही दूसरे की घोषणा कर दी जाती है। इस साल यानी साल 2022 में भी अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। हालांकि ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। लेकिन इससे अक्षय कुमार निराश नहीं हुए और अब वह अपनी नई फिल्म के साथ बड़े स्क्रीन पर दिखने के लिए तैयार हैं।

अक्षय कुमार निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल
मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये उनकी पहली मराठी फिल्म होगी। गत 2 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की मौजूदगी में महेश मांजरेकर ने इस बड़ी फिल्म की घोषणा की। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी मौजूद थे। इस फिल्म की घोषणा के साथ साथ मूवी में अक्षय कुमार के छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार के फर्स्ट लुक को भी लॉन्च किया गया।

सात मराठा वीरों की है कहानी
मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय कुमार के अलावा 'बिग बॉस मराठी' फेम जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे और विशाल भी नजर आएंगे। फिल्म में प्रतापराव गूजर का किरदार मशहूर मराठी एक्टर प्रवीण तारडे निभाएंगे। आपके बता दें कि इस फिल्म की कहानी सात मराठा वीरों की जीवनी है जिनमें से एक मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज की जाएगी।

हिंदी भाषा में भी होगी रिलीज
खबर है कि मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' को मराठी के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि अगर ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधे टक्कर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' से होगी। ऐसे में अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्मों का आपसे में क्लैश हो सकता है।

दिवाली 2023 में रिलीज होने की बात
फिल्म के लॉन्च इवेंट पर मौजूद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि उनसे राज ठाकरे ने जोर देकर कहा था- आप छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार जरूर निभाएं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में महेश मांजरेकर के बेटे सत्य मांजरेकर भी नजर आएंगे। सत्य इस फिल्म में दत्ताजी पेज का किरदार निभाएंगे। इससे पहले अक्षय कुमारफिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' ऐतिहासिक किरदार निभा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications