अक्षय कुमार के पास लगी है नए प्रोजेक्ट्स की लाइन, प्रियदर्शन की मलयालम रीमेक में बनेंगे विलन

Akshay Kumar New Film: प्रियदर्शन एक बार बॉलीवुड एक्टर्स के साथ फिल्म बना रहे हैं। इन दोनों वो भूत बंगला नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर गदर काटने आ रही है। इस फिल्म के कंप्लीट होने के बाद दोनों हेरा फेरी 3 पर काम करेंगे। इसके अलावा भी दोनों एक प्रोजेक्ट में कोलैबरेट कर सकते हैं।

ताजा रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय और प्रियदर्शन भूत बंगला और हेरा फेरी 3 के अलावा तीसरे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। लेकिन तीसरी फिल्म में अक्षय के किरदार को लेकर एक कैच है। विस्तार से पढ़िए ये रिपोर्ट।

Akshay Kumar New Film

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, प्रियदर्शन की फिल्म में सैफ अली खान लीड रोल निभाएंगे। विलन के रोल में अक्षय कुमार दिखाई देंगे। फिल्म में हीरो और विलन के बीच तगड़ा एक्शन और फेसऑफ भी होगा। इसके लिए दोनों तैयारी भी कर रहे हैं। दोनों काफी इंटेंस किरदार में दिखाई देंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि ये फिल्म प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म Oppam का हिंदी रीमेक होगी। ये फिल्म मलयालम 2016 में आई थी, जो थ्रिलर जॉनर की थी। ये अभी सिर्फ रिपोर्ट्स हैं, ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन खबर ये है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त के महीने में शुरू हो जाएगी। वहीं, इसे 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग है। इस फिल्म में एक अंधे व्यक्ति को दिखाया गया है। जो अपनी बेटी की हिफाजत करता है। इसके लिए वो किसी भी हद तक चला जाता है।

फिलहाल प्रियदर्शन और अक्षय दोनों ही बूत बंगला पर काम कर रहे हैं। इसके बाद ही दोनों ओपम के रीमेक पर काम कर पाएंगे। वैसे बता दें, अगर अक्षय और सैफ साथ में फिल्म करते हैं तो ये उनका सातवीं फिल्म होगी। इसके पहले दोनों 6 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+