मुश्किलों में फंसी अक्षय कुमार की 'वेलकम 3', 9 महीने से अटका है शूटिंग शेड्यूल

Akshay Kumar: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। लेकिन उनकी हेरा फेरी 3 अधर में फंस गई है। क्योंकि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। साथ ही फिल्म को राइट्स को लेकर भी टकराव चल रहा है। अब इसी बीच उनकी दूसरी फिल्म वेलकम 3 यानी वेलकम टू जंगल भी लटक गई है।

इसकी वजह बजट इश्यू बताया जा रहा है। फाइनेशियल दिक्कतों की वजह से कई एक्टर्स की फीस भी नहीं दी गई है। इसकी स्टारकास्ट भी लंबी चौड़ी है।

Akshay Kumar

दैनिक भास्कर की छपी रिपोर्ट की माने तो, फिल्म का आखिरी शूट पिछले साल अगस्त में हुआ था। इसके बाद से इसका नया शेड्यूल शुरू नहीं हो पा रहा है। फिल्म का अभी एक बड़ा हिस्से की शूटिंग अभी बाकी है। इसमें 80 प्रतिशत पैसा अक्षय कुमार का लगा हुआ है। बाकी 20 प्रतिशत प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का लगा है। अभी इस फिल्म के किसी भी एक्टर को उनकी फीस का 10% भी नहीं मिला है। स्टाफ का पेमेंट भी रुका हुआ है। ऐसे में फिल्म में की शूटिंग में अटक गई।

वेलकम 3 मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें करीब 27 एक्टर नजर आएंगे। उनका स्क्रीन स्पेस भी समस्या बना हुआ है। वेलकम 3 का शेड्यूल नहीं शुरू होने की वजह से अक्षय ने हाउसफुल 5 की शूटिंग भी पूरी की है। भूत बंगला की शूटिंग भी लगभग खत्म हो चुकी है। कुछ एक्टर्स की माने तो फिल्म उनके किरदारों में भी कोई क्लियैरिटी नहीं है। अब इस फिल्म की गाड़ी भी अटक गई है। फिल्म को अहमद खान डायेरक्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने भी बताया था कि सेट पर इतने सारे लोगों को मैनेज करना मुश्किल होता है। तकरीबन 54 वैनिटी वैन सेट पर रहती हैं। साथ ही बताया था कि इसकी 70% शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+