Welcome 3: पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में घिरी 'वेलकम 3', रोक दी गई फिल्म की शूटिंग, क्या है पूरा मामला?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गई। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
Welcome 3 Controversy: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर पूरी स्टारकास्ट रूबरू भी कराया। जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। लेकिन अब वेलकम 3 को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला पर गंभीर आरोप लगाया। उन पर आरोप है कि फिल्म वेलकम की फ्रेंचाइजी की स्टारकास्ट और अन्य वर्कर्स को अभी तक पेमेंट नहीं दी है। जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। फेडरेशन के मुताबिक, नाडियाडवाला ने वर्कर्स को लगभग 4 करोड़ की पेमेंट देनी थी लेकिन उन्होंने इसे फिल्म खत्म होने के बाद घटाकर 2 करोड़ कर दी।

अब फेडरेशन की मांग है कि जब तक उनके पूरे 2 करोड़ वापस नहीं दिए जाएंगे तब तक फिल्म की शूटिंग को शुरू नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट से भी मदद मांगी है। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने ई-टाइम्स से बातचीत कर कहा, "फिरोज नाडियाडवाला ने 2015 में वेलकम 2 के टेक्नीशियंस को भुगतान किया था और ये रकम लगभग 4 करोड़ रुपये थी, जिसे बाद में घटाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया गया था। हालांकि, चेक जमा करने के बाद फिरोज ने उसे भी रोक दिया। अब जब तक वह बकाया चुकता नहीं करेंगे तब तक हम उन्हें फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं करने देंगे।"
दरअसल, वेलकम टू द जंगल का हाल ही में अक्षय कुमार ने पोस्टर रिलीज किया था। ये फिल्म वेलकम 2 का सीक्वल है। इस बार फिल्म में मल्टीस्टार कास्ट है। जिसमें अक्षय़ कुमार के अलावा दिशा पटानी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा जैसे तमाम बड़े कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। अगर फिल्म को लेकर हो रहा विवाद खत्म हो जाता है तो ये अगले साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications