Viral Video: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भगवान से लिया आशीर्वाद
Akshay Kumar Video: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर यानी गत 14 फरवरी 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धामी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस नए अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार
आपको बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा एक्टर विवेक ओबेरॉय भी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार एथनिक कुर्ता-पजामा पहनकर भारी सिक्योरिटी के बीच मंदिर पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने भगवान के दर्शन किए।

अबू धाबी में बना पहला हिंदू मंदिर
जानकारी के अनुसार अबू धाबी में बना ये पहला हिंदू मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। स्वामीनारायण का मंदिर देश और दुनिया के कई हिस्सों में बना हुआ है लेकिन ये पहली बार है, जब अबू धाबी में भी भगवान स्वामीनारायण को जगह मिली है। इस समय हर देशवासी की नजरें इस मंदिर पर टिकी हुई हैं। भारत वासियों के लिए ये गर्व का पल है।
अबू धाबी के हिंदू मंदिर की खासियत
करीब 27 एकड़ में बने इस हिंदू मंदिर की नींव साल 2019 में रखी गई थी, जो कि अब बनकर तैयार हो गई है। इस हिंदू मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 14 फरवरी 2024 को किया। इस मंदिर में वाराणसी के घाटों की भी झलक है। इस मंदिर को बनाने में संगमरमर, बलुआ पत्थर और करीब 18 लाख ईंटों का इस्तेमाल किया गया है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंचे थे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को इससे पहले अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला था। लेकिन उस वक्त वह अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में बिजी थे, इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि उन्होंने वीडियो के जरिए राम मंदिर के लिए अपनी खुशी जाहिर की थी। इस बार अक्षय कुमार फिल्म के शूट से वक्त निकालकर अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन किए।












Click it and Unblock the Notifications