BO Collection: स्काई फोर्स की कमाई में लगातार उछाल, पहले वीकेंड के कलेक्शन ने अक्षय के करियर का सूखा मिटाया!

Sky Force Box Office Collection Day 3:अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। इस फिल्म धीरे धीरे दर्शकों के दिल में जगह बना रही है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग भले ही ठीक ठाक मिली हो। लेकिन अब इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है।

ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' ने तीसरे दिन 27.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपए और पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए की कमाई थी। पहले वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 61.75 करोड़ रुपए हो गया है। तीसरे दिन भी फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल पाया है।

Sky Force Box Office Collection Day 3

स्काई फोर्स को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। इसलिए फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी दिन प्रति दिन बढ़ रही है। तीसरे दिन सिनेमाघरों में स्काई फोर्स की ऑक्यूपेंसी 42.44% थी। रविवार के दिन सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी शाम के शोज में रही। रविवार के दिन रिपब्लिक डे था, इसका भी असर कलेक्शन में देखने को मिल रहा है। अब फिल्म को धीरे धीरे वर्ड ऑफ माउथ का सहारा मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की माने तो फिल्म का कलेक्शन अभी और उठेगा। हालांकि फिल्म में मुख्य किरदार स्क्वाड्रन लीडर अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या के चित्रण को लेकर विवाद भी उठ रहा है। इंटरनेट पर फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

स्काई फोर्स अगर ऐसे ही अपनी कमाई बनाकर रखती है तो ये हिट फिल्म साबित हो सकती है। ऐसे में अक्षय कुमार के करियर में हिट का सूखा खत्म हो जाएगा। 2021 में आई सूर्यवंशी के बाद उनकी सारी सोलो फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई हैं। वहीं, जिन फिल्मों में उन्होंने कैमियो या गेस्ट अपीयरेंस किया है उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+