'दो दिन में कोरोना ठीक हो गया?' अनंत-राधिका के फंक्शन में पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने उठाए सवाल
Akshay Kumar Anant Ambani Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अक्षय कुमार शामिल नहीं हो पाए थे। दरअसल, एक्टर कोरोना संक्रमित थे जिसकी वजह से उनके परिवार का कोई भी सदस्य शादी में नहीं पहुंचा था। हालांकि 15 जुलाई को हुए आखिरी फंक्शन में एक्टर नजर आए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का आखिरी जश्न 15 जुलाई को मनाया गया। जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। जिसका वीडियो सामने आते ही फैंस ने कोरोना से ठीक होने पर सवाल खड़े किए।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को इवेंट में साथ देखकर फैंस कह रहे हैं कि इतनी जल्दी ये कैसे रिकवर कर गए। एक यूजर ने लिखा, अरे इतनी जल्दी कोरोना ठीक भी हो गया। अन्य यूजर ने लिखा, 'आ गया भाई।' एक ने लिखा, 'अभी तो ये कोरोना पॉजिटिव आए थे और ये ठीक भी हो गए।' एक ने लिखा, 'इनको सच में कोरोना था भी जो इतनी जल्दी रिकवर हो गए।'
बीते दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में व्यस्त थे। इस दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया। जिसकी वजह से एक्टर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं हुए थे। अब अक्षय कुमार की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है जिस वजह से वह आखिरी पार्टी में अपने परिवार के साथ पहुंचे।
वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते शुक्रवार को एक्टर की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में नजर आए। हालांकि फिल्म को फैंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इस फिल्म के बाद एक्टर के पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। जिसमें सिंघम अगेन, वेलकम टू जंगल और हेरा फेरी 3 है।












Click it and Unblock the Notifications