माफी मांगने के बाद अक्षय कुमार ने फिर किया पान मसाला का एड, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास बोले-'कुछ तो शर्म करो'

Akshay Kumar Troll: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच एक्टर अक विज्ञापन की वजह से फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

दरअसल, अक्षय कुमार ने एक बार फिर तंबाकू ब्रांड के एड के लिए शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ हाथ मिला लिया। विज्ञापन में तीनों अभिनेताओं के अलावा एक्ट्रेस-मॉडल सौंदर्या शर्मा भी नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन का वीडियो सामने आते ही अक्षय कुमार के फैंस भड़क उठे और एक्टर की क्लास लगा दी।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार के तंबाकू पान मसाला ऐड करने पर फैंस ने उनको याद दिलाया कि एक्टर ने इस ऐड को करने के बाद फैंस से माफी मांगी थी और वादा किया था कि वह फिर कभी ये विज्ञापन नहीं करेंगे। लेकिन लगता है अक्षय कुमार अपनी कमिटमेंट पर खड़े नहीं उतरे और उन्होंने एक बार फिर अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला ब्रांड का एक बार फिर विज्ञापन किया।

फिलहाल इस वीडियो को देख फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये क्या अक्षय ने तो कहा था कि वह ये विज्ञापन अब कभी नहीं करेंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार नहीं करने वाले थे विमल का ऐड, फिर क्या हुआ? ये कैसा फैसला है?' वहीं एक ने लिखा, 'लगता है अक्षय को पैसे ज्यादा मिल गए।' इस तरह से कमेंट कर लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म मिशन रानीगंज रिलीज हुई। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को थिएटर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आईं। दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस बहुत धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इसके बाद अक्षय अपनी अगली फिल्म 'सिंघम 3' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+