Akshay-Twinkle: अक्षय कुमार को सरेआम ट्विंकल ने किया इग्नोर, फिर इस चीज के लिए कराया इंतजार, वीडियो वायरल

Akshay-Twinkle: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वह किसी फिल्म का प्रमोशन करने नहीं बल्कि पत्नी ट्विंकल खन्ना के बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे।

सामने आए इस वायरल वीडियो में ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार एकसाथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो हालिया लॉन्च हुई बुक इवेंट का है। जिसमें सभी लोग ट्विंकल के पास बुक पर साइन कराते हुए नजर आए। सीट पर बैठी ट्विंकल के पास जब साइन कराने अक्षय कुमार पहुंचे तो एक्ट्रेस ने साफ इंकार कर दिया।

Akshay Kumar,

ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार को बुक साइन करने से यह कहकर मना कर देती हैं कि, वो इंतजार करें। एक्ट्रेस इस दौरान अक्षय से साफ कहती हैं कि, वह उनसे पहले खड़े हुए लोगों की बुक में साइन करेंगी उसके बाद जब उनका नंबर आएगा तब वह साइन करेंगी। इसके बाद अक्षय कुमार पीछे मुड़ते हैं और कहते है कि वो इंतजार करेंगे और बाद में आएंगे। हालांकि कपल की इस वायरल वीडियो पर फैंस के काफी फनी रिएक्शन आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'हद है यार बिचारा पति'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये वही किताब है ना जिसे पूरी दुनिया में ये खुद ही पढ़ती है।' हालांकि कुछ फैंस ने कपल की तारीफ कर उन्हें बेस्ट जोड़ी बताया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मिशन रानीगंज' में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। इसके अलावा एक्टर की फिल्म ओएमजी 2 को फैंस ने काफी पसंद किया गया। फिल्म भले ही खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन, सोशल मीडिया पर इसकी काफी तारीफ हुई। इसके बाद एक्टर के पास फिल्म 'हेरा फेरी 3' भी पाइपलाइन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+