Akshay Kumar Flop Films: 'ये मेरी गलती है', क्या फ्लॉप फिल्मों का अक्षय कुमार को सता रहा डर?

साल 2022 अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा। लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। अब इस पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर साल कई फिल्में लेकर आते हैं। जिनमें से कुछ फिल्में सुपरहिट होती है और कुछ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाती। लेकिन इस साल एक के बाद एक अक्षय कुमार की फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं। अब लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है।

अक्षय कुमार ने स्वीकार की अपनी गलती

अक्षय कुमार ने स्वीकार की अपनी गलती

अक्षय कुमार की साल 2022 में आई फिल्में चाहे वह पृथ्वीराज हो या फिर बच्चन पांडे या हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रक्षाबंधन, सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी है। अब इसके बाद पिंकविला की खबर के मुताबिक, एक्टर ने अपने खराब प्रदर्शन को स्वीकार किया और कहा कि, इंडस्ट्री को ये समझना होगा कि फैंस आखिर क्या देखना पसंद करते हैं।

एक्टर ने बताई फिल्म फ्लॉप होने की वजह

एक्टर ने बताई फिल्म फ्लॉप होने की वजह

शनिवार को अक्षय कुमार आगामी फिल्म कटपुतली के ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान एक इवेंट में जब उनसे लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह पूछी गई तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, फिल्में काम नहीं कर रही हैं। ये हमारी गलती है। ये मेरी गलती है।'

'मुझे बदलाव करना होगा'

'मुझे बदलाव करना होगा'

अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'मुझे अपनी शैली में बदलाव करना होगा। मुझे समझना होगा कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। मैं खुद में बदलाव करना चाहता हूं और मेरी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसके लिए मेरे अलावा किसी और को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।'

अक्षय ने किया 'ओह माय गॉड 2' का खुलासा

अक्षय ने किया 'ओह माय गॉड 2' का खुलासा

वहीं, उन्होंने इसी इवेंट में अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 की रिलीज डेट का भी खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक उनसे पूछा की क्या ओएमजी 2 अक्टूबर में रिलीज होगी तो इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'आपके सूत्रों ने आपको गलत बताया है'। अक्षय कुमार के इस जवाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि, जल्द ही अक्षय कुमार इस फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।

अक्षय कुमार अब इस फिल्म में आएंगे नजर

अक्षय कुमार अब इस फिल्म में आएंगे नजर

रंजीत तिवारी के निर्देशक पर बनी फिल्म कठपुतली में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं जो कि सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे। ये फिल्म 2 सितंबर को ओटीटी डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अब देखना होगा कि, क्या ओटीटी पर अक्षय कुमार की क्या खास कमाल कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+