अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीददार, ब्लॉक बुकिंग के आरोपों ने बनाई राह मुश्किल!

Sky Force: इस साल अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब परचम लहराया। फिल्म ने ओपनिंग डे से लेकर पहले वीक तक में अच्छी कमाई की। स्काई फोर्स का कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। लेकिन अब इस फिल्म के साथ एक दिक्कत हो गई है। दरअसल, अक्षय की इस फिल्म को कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म खरीद नहीं रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की पुरानी फिल्मों को देखते हुए स्काई फोर्स पर कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म रिस्क नहीं लेना चाहता है। फिल्म की कमाई को देखकर उम्मीद लगाई जा रही थी और ये भी मानना था कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अच्छी रकम में खरीद लेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि ब्लॉक बुकिंग के आरोप की वजह से भी ओटीटी प्लेटफॉर्म इसे नहीं खरीदना चाहते।

Sky Force

स्काई फोर्स के मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग जल्दी खोल दी थी। जिसकी वजह से पहले दिन के लिए करीब 2 लाख टिकट बुक हुए थे। इस वजह से फिल्म की कमाई पहले दिन काफी अच्छी हुई थी। इसके बाद इस फिल्म पर ब्लॉक बुकिंग और कॉर्पोरेट बुकिंग के आरोप लगने शुरू हो गए। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस पर एक लंबा चौड़ा वीडियो भी बनाया था। उनका आरोप था कि मेकर्स इस फिल्म का बज बनाने के लिए खुद टिकट खरीद रहे हैं। जिससे और लोग इसे देखने आए। हालांकि इन आरोपों पर मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया।

दरअसल, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म भी फिल्मों को खरीदने में बहुत सोचते हैं। उनका ये भी मानना होता है कि अगर कोई फिल्म खरीदी और वो ना चले। फिर इसका कोई मुनाफा उन्हें नहीं मिलता है। ऐसे में भले ही फिल्म की डील पहले हो गई हो, वो दोबारा भी मोल-भाव शुरू कर देते हैं। ऐसा प्रभास की आदिपुरुष के साथ भी हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+